{"_id":"67a5073757cd788b9003bc8b","slug":"rampur-residents-facing-double-blow-due-to-closure-of-ramganga-bridge-rampur-news-c-282-1-rmp1001-139167-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामगंगा पुल बंद होने से दोहरी मार झेल रहे रामपुरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामगंगा पुल बंद होने से दोहरी मार झेल रहे रामपुरवासी
Fri, 07 Feb 2025 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामगंगा पुल बंद होने से यात्रियों को सफर में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। डायवर्जन से प्रतिदिन मुरादाबाद जाने वाले लोगों को समय के साथ ही किराये की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
रामपुर से मुरादाबाद का प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को रामगंगा पुल बंद होने की वजह से असुविधा हो रही है। रामपुर रोडवेज डिपो से बसें सीधे बाईपास से होकर गुजर रही हैं और मुरादाबाद में एमडीए कार्यालय के पास बने वैकल्पिक बस अड्डे पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे में रामपुर से मुरादाबाद जाने वाला नियमित यात्री काफी परेशान हो रहा है। नौकरीपेशा और अन्य काम धंधे वाला व्यक्ति को देरी हो रही हैं। वहीं उससे किराया भी बढ़कर जा रहा है। इसके साथ अन्य यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। मेरठ, हरिद्वार समेत अन्य जगह जाने वालों को भी 10 किमी तक घूमकर सफर करना पड़ रहा है। बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा यात्री रोडवेज बसों पर आश्रित है। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। जिससे लोग बसों का सफर ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। ऐसे में भीड़ भी काफी अधिक हो रही है।
-- -- -- -- --
क्या कहते हैं यात्री-- -
इस समय ट्रेनों और बसों दोनों में बुरा हाल चल रहा है। रोडवेज के सफर में इस समय देरी हो रही है। बसें घूमकर जा रही थी, जिससे मेरी जॉब पर रोजाना देरी हो रही है।
विज्ञापन
-दिनेश
-- -- -- -- -- -
मै रोजाना मुरादाबाद का सफर करता हूं। रोजाना समय से जाना होता है, लेकिन इन दिनों देरी हो रही है। देरी के साथ अतिरिक्त वहन करना पड़ रहा है। जिससे सफर में मुश्किल हो रही है।
-चरन सिंह
-- -- -- -- -- -
वर्जन :-- -
रामगंगा पुल की वजह से यात्रियों को कुछ दिन की परेशानी है, इसके बाद चीजें सामान्य हो जाएंगी। मुरादाबाद में वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है वहां तक बसें जा रही हैं और लौट कर आ रही हैं।
-महेंद्र कुमार, एआरएम
विज्ञापन
रामपुर से मुरादाबाद का प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को रामगंगा पुल बंद होने की वजह से असुविधा हो रही है। रामपुर रोडवेज डिपो से बसें सीधे बाईपास से होकर गुजर रही हैं और मुरादाबाद में एमडीए कार्यालय के पास बने वैकल्पिक बस अड्डे पर उतरना पड़ रहा है। ऐसे में रामपुर से मुरादाबाद जाने वाला नियमित यात्री काफी परेशान हो रहा है। नौकरीपेशा और अन्य काम धंधे वाला व्यक्ति को देरी हो रही हैं। वहीं उससे किराया भी बढ़कर जा रहा है। इसके साथ अन्य यात्रियों को भी दिक्कत हो रही है। मेरठ, हरिद्वार समेत अन्य जगह जाने वालों को भी 10 किमी तक घूमकर सफर करना पड़ रहा है। बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा यात्री रोडवेज बसों पर आश्रित है। ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती जा रही है। जिससे लोग बसों का सफर ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। ऐसे में भीड़ भी काफी अधिक हो रही है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं यात्री
इस समय ट्रेनों और बसों दोनों में बुरा हाल चल रहा है। रोडवेज के सफर में इस समय देरी हो रही है। बसें घूमकर जा रही थी, जिससे मेरी जॉब पर रोजाना देरी हो रही है।
विज्ञापन
-दिनेश
मै रोजाना मुरादाबाद का सफर करता हूं। रोजाना समय से जाना होता है, लेकिन इन दिनों देरी हो रही है। देरी के साथ अतिरिक्त वहन करना पड़ रहा है। जिससे सफर में मुश्किल हो रही है।
-चरन सिंह
वर्जन :