{"_id":"65e93d340c94d29d4f06ff37","slug":"rampur-one-died-after-being-hit-by-vehicle-could-not-be-identified-kemri-police-took-body-to-hospital-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, नहीं हो पाई पहचान, केमरी पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, नहीं हो पाई पहचान, केमरी पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया
Thu, 07 Mar 2024 09:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:36 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
केमरी थाना क्षेत्र के मिलक रोड पर एक ढाबे के निकट वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम जिवाई जदीद के ग्राम प्रहरी राहुल ने बुधवार देर रात क्षेत्र में एक व्यक्ति को वाहन के टक्कर मारने की सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ और तलाशी लेने के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई। शव को रामपुर जिला अस्पताल में रखा गया है। राहुल की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन