फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur number from which MP was receiving threats was taken away Mumbai Police

Rampur: जिस नंबर से सांसद को मिल रही थी धमकी उसे ले गई मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र के नेता को भी मिली थी धमकी

Fri, 13 Jan 2023 11:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 11:32 PM IST
सार

एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया  कि मुंबई पुलिस उड़ीसा से तीन लोगों को  रिमांड पर अपने साथ ले गई है। इसमें वह मजदूर भी शामिल है, जिसके नंबर से धमकी दी गई। उड़ीसा, रामपुर और मुरादाबाद की टीम अब लौट रही है।

विज्ञापन
Rampur number from which MP was receiving threats was taken away Mumbai Police
घनश्याम लोधी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर से भाजपा सांसद को फोन पर धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में तीन लोगों की शिनाख्त रामपुर और मुरादाबाद पुलिस ने की थी। लेकिन उनको मुंबई की पुलिस रिमांड पर लेकर अपने साथ ले गई। मुंबई पुलिस भी वहां के एक भाजपा नेता को धमकी भरे मैसेज भेजने की जांच कर रही है और रामपुर और मुरादबाद की पुलिस से पहले वो उड़ीसा के गजपति जिला के रायगढ़ में पहुंची हुई थी।

विज्ञापन


सांसद घनश्याम सिंह लोधी को लश्कर-ए-खालसा के नाम पर धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की थी। इसके बाद सिविल लाइंस कोतवाली में धमकी भरे संदेश भेजने वाले संदीप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई थी। बार-बार धमकी भरे संदेश मिलने के बाद सांसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ-साथ खुफिया एजेंसिया भी इस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक उड़ीसा के नंबर से सांसद को धमकी दी जा रही है। इसके बाद रामपुर और मुरादाबाद पुलिस की टीम उड़ीसा के गजपति जिले के रायगढ़ के लिए रवाना हुई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस व्यक्ति के नंबर से धमकी भरे मैसेज व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे थे वो एक मजदूर है। वह इस नंबर को बंद करा चुका है, लेकिन इस नंबर को हैक करके इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया  कि मुंबई पुलिस उड़ीसा से तीन लोगों को  रिमांड पर अपने साथ ले गई है। इसमें वह मजदूर भी शामिल है, जिसके नंबर से धमकी दी गई। उड़ीसा रामपुर और मुरादाबाद की टीम अब लौट रही है। टीम शनिवार तक यहां आ जाएगी। हालांकि एसपी का कहना है जिस मजदूर का नंबर धमकी भरे मैसेज भेजने में किया गया उसका इससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। कोई उसका नंबर हैक करके मैसेज भेज जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed