{"_id":"608ae9e38ebc3ebd082c3a56","slug":"rampur-news-rohru-news-dodra-kawar-road-open-rampur-news-sml368922156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से बाधित डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से बाधित डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल
विज्ञापन
रोहडू़। भारी बर्फबारी बाधित डोडरा क्वार सड़क को लोनिवि ने छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि बडे़ वाहनों की आवाजाही के लिए लोगों को कुछ दिन और इंतजार करना पडे़गा। लोनिवि के मशीनें सड़क से बर्फ हटाने में लगातार जुटी हुई है। 22 अप्रैल को हुए हिमपात के बाद लोगों का जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया था। चांशल घाटी पर करीब पांच फीट ताजा बर्फबारी हुई थी।
डोडरा क्वार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क चार महीने के बाद मार्च महीने के दूसरे सप्ताह में वाहनों के लिए खोली गई थी। पिछले सप्ताह फिर चांशल घाटी पर भारी हिमपात के कारण सड़क वाहनों के लिए बाधित हो गई थी। सड़क बंद होने के बाद मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी परेशानी होती है। इस क्षेत्र के लोगों को वाया उत्तराखंड एक दिन के पैदल सफर के बाद सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। इसमें सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को आपात परिस्थिति में अस्पताल पहुंचाने में आ रही थी।
लोनिवि के एसडीओ दुनी चंद चौहान ने बताया कि सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई है। चांशल घाटी से कई छोटे वाहन पहले दिन ही सड़क खुलने के बाद निकल चुके हैं। बडे़ वाहनों के लिए सड़क को खोलने का काम लगातार चल रहा है। चांशल घाटी पर भारी हिमपात होने के कारण सड़क को खोलने में समय लगा है। सड़क पर बर्फ हटाने के लिए दस से बारह घंटे काम किया जा रहा है।