फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news kaza news five new cases

काजा उपमंडल में पांच नए कोरोना पॉजिटिव मामले

Wed, 19 May 2021 07:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
rampur news kaza news five new cases
काजा (लाहौल स्पीति)। काजा उपमंडल में बुधवार को कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उपमंडल में 64 लोगों के सैंपल लिए गए थे। सभी लोगों के एंटी रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें कोरोना के दो नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोविड टेस्टिंग सेंटर काजा में 30 सैंपल लिए गए। इसमें 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। कोविड टेस्टिंग सेंटर हुरलिंग में 34 सैंपल लिए थे।
विज्ञापन

इसमें 3 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है। बीएमओ काजा डॉ. तेंजिन नोरबू ने बताया कि बुधवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य जारी है। काजा उपमंडल में सक्रिय केसों की संख्या 52 पहुंच गई है। काजा में अभी तक 704 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 648 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि चार लोगों की जान गई है।
विज्ञापन

वहीं स्पीति में प्रदेश सरकार ने कोविड-19 रोगियों के लिए आयुष घर-द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। सभी स्थानीय लोग और स्पीति में विभिन्न सरकारी कर्मचारी और गैर सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे व्यापारी, मजदूरों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी जा रही है। हाल ही में यह कार्यक्रम आयुष विभाग ने आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के सहयोग से शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत योग भारती के प्रशिक्षक योग और ध्यान संबंधित सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही सभी कोविड संक्रमित मरीजों से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग की दी जाने वाली चिकित्सा और निर्देशों का सख्ती से पालन करें। आयुष आयुर्वेद संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी और परामर्श चाहते हैं तो फोन नंबर 94186-00825 पर फोन और व्हाट्सएप से शाम को 6 से 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed