{"_id":"60ad2a7a8ebc3e646e7f9941","slug":"rampur-news-health-news-phooh-namga-village-contenment-zone-declared-rampur-news-sml371480265","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूह खंड का नमज्ञा गांव कंटेनमेट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूह खंड का नमज्ञा गांव कंटेनमेट जोन घोषित
विज्ञापन
पूह(किन्नौर)। किन्नौर के पूह ब्लॉक में इन दिनों कोरोना वायरस के 85 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ब्लॉक के नमज्ञा गांव में एक दिन पहले ही 36 लोग संक्रमित निकले हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नमज्ञा गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। चांगो गांव में 10, तशीगंग में 3, शलखर में 15 सिंगल कंपनी के मजदूर जंगी रते खान से सिंगला के 8 मजदूर लियो में 6 लोगों की रिपोर्ट कोरनोना पॉजिटिव आई है।
पूह के एडीएम अश्विनी कुमार ने कहा है कि पूह ब्लॉक में अभी तक सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए एहतियातन कई गांवों में माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
अश्विनी कुमार ने कहा है कि हंगरांग वेली के 5 पंचायतें सुमरा, शलखर, चांगो नाको और लियो गांव का कोविड-19 के नियमों का अनुपालन के लिए निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम और बुखार आने पर वह तुरंत नजदीक अस्पताल जाकर जांच करवाए।