फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news health news nerwa bazaar fully closed till 31 may

नेरवा बाजार आज से 31 मई तक रहेगा पूर्ण बंद

Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
rampur news health news nerwa bazaar fully closed  till 31 may
नेरवा (रोहडू़)। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बुधवार से नेरवा बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान बाजार में सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी। रोहडू़ के बाद व्यापार मंडल नेरवा ने भी यह फैसला लिया है। इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को नेरवा बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

भारी संख्या में लोगों के बाजार पहुंचने पर कोविड प्रोटोकॉल की भी धज्जियां उड़ी। इस दौरान पुलिस को ट्रैफिक कंट्रोल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अब बुधवार से नेरवा बाजार 31 मई तक पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। हालांकि कुछ व्यापारी अभी से इसका दबी जुबान से विरोध कर रहे हैं। मगर खुल के अभी तक कोई व्यापार मंडल के इस फैसले के विरोध में सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भिख्टा और ढाबा यूनियन नेरवा के अध्यक्ष बलदेव (शिष्टु) ने कहा कि नेरवा के व्यापारियों ने शनिवार को एक वर्चुअल बैठक कर सरकार से मांग की थी कि कर्फ्यू ढील के दौरान निर्धारित अवधि में सभी वर्ग की दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाए ताकि छोटा व्यापारी इस संकट के दौर में प्रभावित न हो। सरकार ने 24 मई की कैबिनेट बैठक में इन व्यापारियों को कोई भी राहत प्रदान नहीं की है। लिहाजा अब व्यापार मंडल नेरवा ने इन व्यापारियों के समर्थन में छह दिन के बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव भिख्टा ने लालपानी से लेकर दवड्डा तक सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि बुधवार से सोमवार तक बाजार बंद रखने के निर्णय को सफल बनाने में सहयोग दें । उन्होंने कहा किसी भी आपातकालीन स्थिति में व्यापार मंडल आम लोगों सहित व्यापारियों की सहायता के लिए हर समय तैयार है। व्यापार मंडल के इस निर्णय को अधिकतर व्यापारियों सहित आम लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

राजीव भिख्टा ने स्पष्ट किया कि शनिवार को व्यापारियों की एक बैठक की गई थी, जो व्यापारी इस बैठक में जुड़े , उन्होंने व्यापार मंडल के निर्णय का स्वागत करते हुए परामर्श दिया था कि व्यापारियों के समर्थन के साथ साथ कोरोना की चेन तोड़ने के लिए बाजार का पूर्ण रूप से बंद करना इस समय अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed