फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news crime news accident news chopal marawag road

चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, प्रिंसिपल की मौत

Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
rampur news crime news accident news chopal  marawag road
चौपाल(रोहडू़)। उपमंडल चौपाल के अंतर्गत मड़ावग-माटल मार्ग पर कुज्वी नामक स्थान पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वह निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने घर मड़ावक की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। मृतक की पहचान भोपिंद्र चौहान (45) पुत्र स्व. नानक चंद निवासी ग्राम और डाकघर मड़ावग तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भोपिन्द्र चौहान ग्राम कुज्वी से शुक्रवार रात करीब आठ बजे अपने घर मड़ावग जा रहे थे। इसी बीच घर पहुंचने से दस किलोमीटर पहले कुज्वी के समीप एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी 50 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के तुरंत बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने कहा कि मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये बतौर फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन

मृतक भोपिंद्र चौहान कि मां कृष्णा शाम अपने बेटे का खाने पर इंतजार कर रही थी। मगर कुछ समय बाद उन्हें सुचना मिली कि बेटे की हादसे में मौत हो गई है। मृतक भोपिन्द्र चौहान सरस्वती विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल मड़ावग में बतौर प्रधानाचार्य तैनात थे। शुक्रवार को अपने स्कूल के शिक्षक की शादी की तैयारियों के लिए उसके घर कुज्वी गए थे। शनिवार को शिक्षक की शादी होनी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed