फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news agriculuter news polination strated in middel and high hills in kullu

सेब बगीचों में पॉलीनेटर लगाने में जुटे बागवान

Tue, 13 Apr 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
rampur news agriculuter news polination strated in middel and high hills in kullu
निचले क्षेत्रों में सेब फसल की हुई सेटिंग। - फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर के मध्यम और ऊंचाई वाले सेब बहुल इलाकों में इन दिनों फ्लावरिंग का दौर जारी है। बगीचों में फ्लावरिंग शुरू होने के बाद बागवान पोलीनेशन कार्य में जुट गए हैं। जिससे सेब फसल की अच्छी सेटिंग हो सके। हालांकि नित्थर के निचले इलाकों झल्ली, पानीधार, घोरला और शानी में सेब फसल की सेटिंग हो चुकी है। अब मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों तांदी, एडशी, केउरी, ढमहा और बुआई में सेब सेटिंग होना बाकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों सेटिंग स्टेज पर फूल खिले हैं। ऐसे में बागवान बगीचों में पोलीनेटर लगाने का कार्य कर रहे हैं। प्रगतिशील बागवान प्रदीप कुमार, परवीन कुमार, सुनील भारती, दिनेश कुमार, हुकम चंद, बबनेश ठाकुर, चिंटू ठाकुर और देवेंद्र ठाकुर का कहना है कि फ्लावरिंग स्टेज पर बागवानों को बगीचों में पोलीनेशन का कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

इससे नर प्रजाति के सेब गोल्डन, रैड गोल्डन और ग्रीन स्मिथ आदि प्रजातियों के पोलीनेटर लगाने से मधुमक्खी नर प्रजाति के फूल से मादा प्रजाति के सेब रॉयल और रैड की प्रजातियों के फूल पर वर्तीकाग (बीज) से सेब सेटिंग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में खिली धूप में मधुमक्खियां बगीचे में सेब सेटिंग करती है। सेब सेटिंग के लिए करीब 15 डिग्री सेल्सियस तापमान होना जरूरी है। इस कार्य में क्षेत्र के बागवान आजकल अपने बगीचों में व्यस्त हैं और अच्छी सेब फसल की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed