फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Minor commits suicide due to injury, police is investigating, discussion of love affair

Rampur: नाबालिग छात्रा ने आहत होकर जान दी, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस कर रही जांच

Tue, 13 Feb 2024 10:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 13 Feb 2024 10:25 PM IST
सार

महिला भाजपा नेता का आरोप लगाया है कि तीन युवक उनकी बेटी को अक्सर परेशान करते रहते थे। युवकों के परिजनों से कई बार शिकायत की थी। इस पर मंगलवार की सुबह इस मामले में समझौता हुआ था।

विज्ञापन
Rampur: Minor commits suicide due to injury, police is investigating, discussion of love affair
यूपी पुलिस का वाहन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की। 13 वर्षीय छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। वारदात से आहत छात्रा ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। 

विज्ञापन


छात्रा की मां भाजपा महिला मोर्चा की नेता हैं। पिता बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। मंगलवार की दोपहर छात्रा के पिता अपने दफ्तर में थे, जबकि मां पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल होने गई थीं। माता-पिता के घर में न होने पर शाम के समय युवक घर में घुस आए। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंची तो कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे से बांधे गए फंदे पर बेटी का शव लटका हुआ था। 
विज्ञापन


महिला भाजपा नेता ने शहर के पुराना गंज निवासी दो युवकों व पहाडी़ गेट के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी की शिकायत पर सुबह किया समझौता, शाम को दुष्कर्म की कोशिश
महिला भाजपा नेता का आरोप लगाया है कि तीन युवक उनकी बेटी को अक्सर परेशान करते रहते थे। युवकों के परिजनों से कई बार शिकायत की थी। इस पर मंगलवार की सुबह इस मामले में समझौता हुआ था। इसके बाद दोपहर के वक्त तीनों युवक उनके घर में घुस आए और बेटी को अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उनका कहना है कि आरोपियों ने बेटी की भद्दी वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed