{"_id":"6aa5b7dd5c113df08c047c22","slug":"went-to-get-name-added-to-ration-card-found-herself-listed-as-dead-rampur-news-c-282-1-rmp1016-179948-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: राशन कार्ड में नाम जुड़वाने गईं, खुद को मृत पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: राशन कार्ड में नाम जुड़वाने गईं, खुद को मृत पाया
Sun, 13 Sep 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। पति के राशन कार्ड में अपना नाम जुड़वाने जेनसेवा केंद्र पहुंची मोहल्ला जिलेदारान निवासी शबीना खान पूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में खुद को मृत पाकर स्तब्ध रह गई। सरकारी रिकॉर्ड में हुई एक गलती उसे दफ्तर-दफ्तर चक्कर लगवा रही है।
महफूज खान की पत्नी शबीना खान के मुताबिक, शादी से पहले उसका नाम पिता के राशन कार्ड में दर्ज था। शादी के बाद वह पति के राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए उसने पिता के राशन कार्ड से अपना नाम हटवाने के लिए पूर्ति कार्यालय में आवेदन किया था। आवेदन के बाद उसका नाम पिता के राशन कार्ड से हटा दिया गया। इसके बाद पीड़िता पति के राशन कार्ड में अपना नाम शामिल कराने के लिए जनसेवा केंद्र पहुंची लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान उसने खुद को पूर्ति विभाग के रिकॉर्ड में मृत पाया। इस मामले में एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मीडिया से ही उन्हें जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।