फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur jayaka programe today

रामपुर की फिजा में महकेगी स्थानीय व्यंजनों की खुशबू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
rampur jayaka programe today
रामपुर। जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जायका-ए-रामपुर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय शेफ नवाबी दौर में प्रचलित व्यंजन बनाएंगे। साथ ही महिलाएं भी अपने-अपने आकर्षक व्यंजन तैयार करेंगी, ताकि उन्हें प्रमोट किया जा सके। इससे यहां के व्यंजनों की दूसरे स्थानों पर भी मांग बढ़े।
विज्ञापन

जनपद की ऐसी घरेलू महिलाएं जो रामपुर के जायकेदार व्यंजनों को तैयार करने में रूचि रखती हैं, उन्हें भी मिशन शक्ति के अंतर्गत बेहतर प्लेटफार्म मुहैया कराने के दृष्टिकोण से इस फूड फेस्टिवल में भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा, इसमें विभिन्न परंपरागत खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाले शेफ और महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि रामपुर विभिन्न प्रकार के जायकेदार व्यंजनों के लिए हमेशा से ही प्रसिद्ध रहा है। इन आकर्षक व्यंजनों से जुड़े शेफ को प्रोत्साहित करने और इन व्यंजनों को पुनर्जीवित करते हुए व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर से विभिन्न प्रकार से प्रयास किए जा रहे हैं। जायका-ए-रामपुर पर आधारित कैटलॉग तैयार किया जा रहा है। जनपद के कई ऐसे स्वादिष्ट व्यंजन हैं, जो बिना चीनी का प्रयोग किए ही अंजीर, गुड़ और खजूर जैसे प्राकृतिक उत्पादों से तैयार कराए जाते हैं तथा प्रत्येक आयुवर्ग के लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी बेहद महत्वपूर्ण साबित होते हैं। ऐसे में फूड फेस्टिवल के जरिए स्थानीय कलाकारों के व्यंजनों को रामपुर के बाहर भी पहचान दिलाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed