{"_id":"5fe78c468ebc3e40cf52e0fd","slug":"rampur-hunar-hot-rampur-news-mbd3740212104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर।-ए-कारीगरी में कलाकारों ने दिखाई कला और संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर।-ए-कारीगरी में कलाकारों ने दिखाई कला और संस्कृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर की कारीगरों को समर्पित लाइट साउंड एंड फैशन सागा का आयोजन हुनर हाट के मंच पर हुआ। कार्यक्रम में रामपुर की कला जैसे कपड़े पर होने वाली जरी जरदोजी का कार्य, चटापटी, पटापटी, पैच वर्क, वायलिन, चाकू, पतंग, टोपी और पारंपरिक परिधान के 19वीं शताब्दी से वर्तमान तक के रूपांतरण को संगीत व लाइट एंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 21वीं शताब्दी में कपड़ों पर विभिन्न प्रकार की कारीगरी करके उन्हें विशेष बनाने के लिए हुनरमंदों द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी कार्यक्रम के दौरान अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। खादी ग्रामोद्योग के समन्वय के साथ खूबसूरत जरी जरदोजी, खादी, सिल्क और खादी कॉटन एवं खादी जैकेट पर पेचवर्क से जुड़े रामपुर के कारीगरों से मात्र आठ दिन में तैयार कराई गई वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के लिए उपायुक्त उद्योग एवं प्रधानाचार्य जीआईसी को नोडल अधिकारी बनाया गया था।
वहीं, पूरे कार्यक्रम की कोरियोग्राफी दयावती मोदी एकेडमी द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में रामपुर के कारीगरों व कलाकारों द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। स्वयं सहायता समूह की मेहनाज, उजमा, नाज और रामपुर के घरारे से जुड़ी शैला खान, फुरकान (शेरवानी) और उनके सभी सहयोगी कारीगरों ने अत्यंत सहयोगात्मक भूमिका निभाई। वहीं, मेकअप ग्रूट, मेकअप स्टूडियो की सिमरन द्वारा किया गया। पूरे कार्यक्रम में शो की टॉपर मिस डेफ वर्ल्ड 2019 और नेशनल डिसेबिलिटी अवॉर्ड 2019 से सम्मानित विदिशा बालियान रहीं। उन्होंने खादी पर खूबसूरत रामपुरी जरी जरदोजी के परिधान के साथ लोगों को यह संदेश दिया कि यदि इंसान चाहे तो कड़ी मेहनत करके अपने जीवन में कोई भी व्यवधान पार कर सकता है। कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल के साथ-साथ रामपुर के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक और बच्चों-बच्चियों ने प्रतिभाग किया तथा अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों को परिधान और हुनर से परिचित कराया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में खूबसूरत चटपटी, पटापटी के दुपट्टे बच्चियों द्वारा संगीतमय नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किए गए। यह दुपट्टे जिला जेल में कैदी महिलाओं द्वारा 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तैयार किए गए थे। इसमें जिले के ही कारीगर मोहम्मद सलीम और जेबा खान द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान रामपुर के विशेष उत्पादों में चाकू उत्पाद से जुड़े यामीन और महफूज, पतंग से जुड़े तौसीफ, वायलिन को तैयार करने वाले मोहम्मद जफर, गयासुद्दीन और रामपुरी टोपी से जुड़े जुनैद ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।