{"_id":"63d559175c0bfe2a987050ee","slug":"rampur-hindi-news-girl-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक के परिजनों ने पीड़िता को धक्के मारकर निकाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, युवक के परिजनों ने पीड़िता को धक्के मारकर निकाला, केस दर्ज
Sat, 28 Jan 2023 11:07 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:07 PM IST
सार
मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवती का रुद्रपुर (उत्तराखंड) निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ अवैध संबंध बनाए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी युवती का रुद्रपुर (उत्तराखंड) निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ अवैध संबंध बनाए। युवती जब भी शादी की बात रखती युवक कुछ दिन रुकने की बात कह कर टाल देता था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले युवती अपने परिजनों के साथ युवक के घर पहुंची और पूरा माजरा बताया। युवती की बात सुन आरोपी के परिजन बौखला गए और युवती को धक्के मार कर घर से निकाल दिया। प्रेमी को सबक सिखाने के लिए पीड़िता थाने पहुंची और पूरा माजरा पुलिस को बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया जल्दी ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन