फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Farmer shot dead in Jhunia of Shahzadnagar police station area relatives accuse relative

रामपुर: शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया में किसान की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने लगाया रिश्तेदार पर आरोप

Sun, 16 Jan 2022 09:47 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Jan 2022 09:47 AM IST
सार

शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव निवासी सोरन सिंह (58)  शनिवार रात वो करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर के हिस्से में बने एक बिना दरवाजे वाले कमरे में सोने चले गए थे। रविवार सुबह उनकी बेटी उधर गई तो उनका रक्तरंजित शव वहां पड़ा था।

विज्ञापन
Rampur: Farmer shot dead in Jhunia of Shahzadnagar police station area relatives accuse relative
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर के बाहरी हिस्से में बने एक बिना दरवाजे  के कमरे में सो रहे एक किसान को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर परिचितों के साथ हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शहजादनगर थाना क्षेत्र के झुनइया गांव निवासी सोरन सिंह (58) खेती किसानी करते थे। सोरन सिंह अपने तीन बेटों के साथ गांव में ही बने घर में रहते थे। परिजनों के अनुसार शनिवार रात वो करीब नौ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर के हिस्से में बने एक बिना दरवाजे वाले कमरे में सोने चले गए थे।

विज्ञापन

बेटी झाड़ू लगाने गई तो देखा शव

रविवार सुबह करीब पांच बजे उनकी बेटी भूरी जब झाड़े लगाने के लिए उनके कमरे में पहुंची तो उनका शव देखकर उसकी चीख निकल पड़ी और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने देखा कि सोरन सिंह का रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा था। सोरन सिंह के कान के बराबर से गोली मारी गई थी। 

सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। साथ ही परिजनों से जानकारी की जा रही है। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर उसके परिचितों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed