{"_id":"67db1cf6443deedb570fec5b","slug":"rampur-entrepreneurs-are-also-excited-by-sunitas-safe-return-from-space-rampur-news-c-282-1-rmp1007-141703-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सुनीता की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी से रामपुर के उद्यमियों में भी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सुनीता की अंतरिक्ष से सकुशल वापसी से रामपुर के उद्यमियों में भी उत्साह
Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर रामपुर के उद्यमियों में भी खुशी एवं उत्साह की लहर है।
बुधवार को उद्योगपति दिलीप रस्तोगी के आवास पर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) रामपुर चैप्टर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उद्यमी एवं निर्यातक एसके गुप्ता ने कहा कि सुनीता ने धैर्य की मिसाल कायम की है, उनकी बहादुरी को प्रणाम है। उन्होंने कहा कि जो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष मिशन पर जाते हैं, उन्हें यह मालूम होता ही है कि वापस आने में 75 प्रतिशत जीवन का जोखिम है, कल्पना चावला की दुखभरी यादें ताजा हो जाती हैं।
आईआईए के चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने कहा कि विज्ञान की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और निजी क्षेत्र की कंपनी स्पेस एक्स की भी यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। बैठक में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की तरफ से आयोजित बिल्ड भारत एक्सपो में भी रामपुर के उद्यमियों से भागीदारी कर लाभ लेने की अपील की गई।
बैठक में उद्यमियों ने उद्योगों से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की। उद्यमियों ने कहा कि मंडप में मेंथा उद्योग के लिए रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर बनाने के प्रस्तावों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उद्यमी विपिन गुप्ता, मनोज गर्ग, विनीत रस्तोगी, मनोज गुप्ता, रामरक्ष पाल यादव, उमेश अग्रवाल, सीए अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, केसी गुप्ता, डॉ. वीबी शर्मा, राजीव अग्रवाल आदि सदस्यों ने भाग लिया।