{"_id":"650c1b959c31f36ee209a9f6","slug":"rampur-dm-strict-negligence-quick-resolution-public-complaints-notices-issued-21-officers-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: जन शिकायतों का त्वरित समाधान में लापरवाही पर डीएम सख्त, 21 अधिकारियों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: जन शिकायतों का त्वरित समाधान में लापरवाही पर डीएम सख्त, 21 अधिकारियों को नोटिस जारी
Thu, 21 Sep 2023 04:02 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:02 PM IST
सार
रामपुर में जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने चेतावनी पत्र जारी की है। आईजीआरए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण नहीं करने वाले मिलक में तैनात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा 21 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
रामपुर में अधिकारियों के बैठक करते जिलाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने मिलक में तैनात एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। साथ ही 21 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस जारी किया है। आईजीआरए पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में रामपुर की स्थिति खराब होने के बाद डीएम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में डीएम ने विकास खंड मिलक के ग्राम हिम्मतनगर के शिकायतकर्ता की शौचालय निर्माण की मांग संबंधी आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत पत्र का निर्धारित समय के बाद भी निस्तारण न करने के कारण शिकायत के डिफाल्टर श्रेणी में पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए विकासखंड मिलक में तैनात सहायक विकास अधिकारी शब्बान को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कृत्य उच्च अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, अनुत्तरदायित्वपूर्ण आचरण, शासकीय कार्य सेवा आचरण नियमावली के विपरीत है। शिथिल कार्य दक्षता को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
इसके साथ-साथ जिलाधिकारी ने विभिन्न तहसीलों के एसडीएम और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत और पूर्ति निरीक्षक सहित 21 अधिकारियों को चेतावनी नोटिस भी जारी किए हैं। इससे पहले अनियमित तरीके से रिपोर्ट अपलोड करने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने खंड विकास अधिकारी शाहबाद, चमरौआ, स्वार, उपनिदेशक कृषि व तहसील सदर में तैनात नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी।
पोर्टल की शिकायतों के नियमित अनुश्रवण के लिए जिम्मेदार डिप्टी कलेक्टर अनुराग कुमार व अभिनीत कुमार को लापरवाही बरतने पर चेतावनी नोटिस दिया है। जन समस्याओं के समाधान को लेकर शासन लगातार सख्त है। विशेष तौर से आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन ने गंभीरता दिखाई है।
पिछले दिनों आईजीआरएस की रैंक में रामपुर के पिछड़ने पर शासन ने नाराजगी जाहिर की थी। इस पर अब डीएम ने भी सख्ती शुरू कर दी है। डीएम ने सोमवार जिले के सभी अधिकारी और राजस्व एवं विकास विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के साथ भी बैठक करके सरकार की मंशा को साकार बनाने में लापरवाही न बरतने के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए थे।
मंगलवार को डीएम ने पांच अफसरों पर कार्रवाई कर दी। दरअसल बीते दिनों कुछ ऐसी रिपोर्ट्स व शिकायतें जिलाधिकारी के सामने आई थी। जिसमें अधिकारियों द्वारा सतही तौर पर निस्तारण करके आख्या पोर्टल पर अपलोड कर दी गई थी।
ऐसे अधिकारियों को चिह्नित करके जिले चमरौवा, स्वार, शाहबाद उपनिदेशक कृषि व तहसील सदर में तैनात नायब तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है, वहीं पोर्टल की शिकायतों के नियमित अनुश्रवण के लिए जिम्मेदार डिप्टी कलेक्टर अनुराग कुमार व डिप्टी कलेक्टर अभिनीत कुमार की लापरवाही के चलते इन दोनों डिप्टी कलेक्टरों को भी चेतावनी नोटिस दी गई है।