{"_id":"63b6893700e4431dc17797ce","slug":"rampur-cultural-ministry-joint-secretary-reach-raza-library-also-visit-gandhi-samadhi-and-fort-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: रजा लाइब्रेरी पहुंचीं संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव, गांधी समाधि-किला परिसर का भी करेंगी निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: रजा लाइब्रेरी पहुंचीं संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव, गांधी समाधि-किला परिसर का भी करेंगी निरीक्षण
Thu, 05 Jan 2023 01:55 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:55 PM IST
सार
विधायक ने रामपुर में रजा लाइब्रेरी को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर चमकाने के लिए सुझाव रखे थे। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि रामपुर रजा लाइब्रेरी के सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
joint secretary visit raza library
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के रजा लाइब्रेरी को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर चमकाने के लिए अब इसके सुंदरीकरण की कवायद तेज कर दी गई है। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना से मुलाकात के बाद अब गुरुवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम रामपुर पहुंच गई है। टीम रजा लाइब्रेरी, बापू मॉल और गांधी समाधि सहित शहर के तमाम एतिहासिक स्थलों का जायजा लेगी।
विज्ञापन
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने आकाश सक्सेना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई थी। जिसमें विधायक ने रामपुर में रजा लाइब्रेरी को पर्यटन की दृष्टि से विश्व पटल पर चमकाने के लिए सुझाव रखे थे। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया था कि रामपुर रजा लाइब्रेरी के सुधार के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
जिस पर उन्होंने पिछले दिनों ही संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और अफसरों को रजा लाइब्रेरी के सुधार के आदेश दिए थे। पिछले शुक्रवार को संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा ने विधायक आकाश सक्सेना को दिल्ली बुला लिया था। जहां दोनों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें विधायक ने रामपुर में कराने वाले कार्याें, सडकों सौंदर्यीकरण की अपनी योजना को विस्तारपूर्वक संयुक्त सचिव के सामने रखा।
विज्ञापन
इसके बाद अब बृहस्पतिवार को 12 बजे संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा अपनी टीम के साथ रामपुर पहुंच गई हैं। विधायक आकाश सक्सेना ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव मुग्धा सिन्हा रामपुर में रजा लाइब्रेरी, बापू मॉल, तोपखाना रोड, किला परिसर, गांधी समाधि, मिस्टन गंज रोड, किला पूर्वी और पश्चिमी गेट का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान वह रामपुर में दो दिनों तक रहेंगी।
विधायक ने कहा कि रामपुर में ऐतिहासिक पुस्तकों और पांडुलिपियों का अनमोल खजाना है। इसे संरक्षित करने और संवारने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कराए जाएंगे। जिससे रामपुर के युवाओं में रजा लाइब्रेरी जाने की इच्छा प्रबल हो और रामपुर के बाहर से भी शोधकर्ता यहां आ सकें। इसके साथ ही यूरोपी और खाड़ी देशों के शोधकर्ताओं के लिए रजा लाइब्रेरी एक अच्छा स्थान हो सकती है। इससे रामपुर में ज्ञान के साथ ही रोजगार और रजा लाइब्रेरी की आय में भी इजाफा होगा।