फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A new bridge will be built to replace the 100-year-old bridge over the Bhakhra River.

Rampur News: 100 साल पुराने भाखड़ा नदी के पुल की जगह बनेगा नया सेतु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A new bridge will be built to replace the 100-year-old bridge over the Bhakhra River.
बिलासपुर। नगर की भाखड़ा नदी पर अंग्रेजों के जमाने में बने करीब 100 साल पुराने जर्जर लोहे के पुल का अस्तित्व अब खत्म होने वाला है। इसकी जगह नया सेतु बनाया जाएगा। सेतु पुनर्निर्माण परियोजना का भूमि पूजन 16 अक्तूबर को सुबह साढ़े दस बजे राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख करेंगे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 22 करोड़ 14 लाख 32 हजार रुपये है। यह सेतु क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और संपर्क सुविधा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इसके बनने से व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों को सुगम संपर्क मिलेगा तथा स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 1926 में अंग्रेजों ने भाखड़ा नदी पर लोहे का पुल बनवाया था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने पुल को कंडम घोषित करते हुए आवागमन के लिए बंद कर दिया है। पिछले दिनों बरसात में पुल की स्थिति और खराब हो गई थी। इसके बाद से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय लोग लंबे समय से नए पुल की मांग कर रहे थे। उनकी मांग को गंभीरता से लेते हुए शासन से धनराशि स्वीकृत कराई गई है। उन्होंने कहा कि 16 अक्तूबर को पुल का भूमि पूजन किया जाएगा और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

भाजपा नेता चेतन पारुथी ने बताया कि 16 अक्तूबर को पुल का भूमि पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुल बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी पूर्व सभासद अमन शर्मा मन्नू ने कहा कि जर्जर पुल बंद होने से रोज जाम की समस्या झेलनी पड़ रही थी। नया पुल बनने से बड़ी राहत मिलेगी।
किसान नेता निरपजीत सिंह ने कहा कि पुल बनने से उत्तराखंड जाने वाले किसानों और पर्यटकों का पहाड़ों पर आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed