फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur champion in badminton and Moradabad champion in table tennis

Rampur News: बैडमिंटन में रामपुर और टेबल टेनिस में मुरादाबाद चैंपियन

Thu, 08 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Rampur champion in badminton and Moradabad champion in table tennis
रामपुर। शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही बरेली जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। महिला व पुरुष वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब मेजबान रामपुर की टीम ने जीता, जबकि टेबल टेनिस के महिला व पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप मुरादाबाद की टीम ने जीती। डीआईजी मुनिराज जी ने प्रतियोगिता में विजयी टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बरेली जोन की तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बुधवार को प्रतियोगिता का अंतिम दिन था। डीआईजी मुनिराज जी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता टीमों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुरुष बैडमिंटन में जनपद रामपुर और महिला बैडमिंटन में भी मेजबान रामपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। टेबल टेनिस के पुरुष व महिला वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रामपुर और बरेली के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर ने बरेली को हराकर चल वैजयंती प्राप्त की। पुरुष बैडमिंटन व्यक्तिगत वर्ग में रामपुर के संदीप कुमार और पीलीभीत के प्रदीप कुमार के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें संदीप ने जीत दर्ज की।
पुरुष बैडमिंटन में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब रामपुर के आरक्षी संदीप कुमार को मिला, वहीं महिला वर्ग में मुरादाबाद की उप निरीक्षक मधु कश्यप को यह सम्मान मिला।

पुरुष टेबल टेनिस में मुरादाबाद के मुख्य आरक्षी सुनील यादव और महिला टेबल टेनिस में बरेली की कांस्टेबल कोमल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस मौके पर एसपी विद्या सागर मिश्र, एएसपी अतुल श्रीवास्तव, सभी सीओ और आयोजन से जुड़े पुलिस कर्मी मौजूद रहे। डीआईजी ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed