फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Case of two birth certificates of Abdullah Azam

Rampur: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र का मामला, कोर्ट से झटका, प्रार्थनापत्र खारिज, जिरह का अवसर समाप्त

Thu, 05 Jan 2023 07:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, रामपुर
अमर उजाला संवाद, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 07:32 PM IST
सार

भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। 

विज्ञापन
Rampur Case of two birth certificates of Abdullah Azam
आजम खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर की स्वार से  सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्थगन के प्रार्थनापत्र को खारिज करते हुए जिरह का अवसर समाप्त कर दिया है। अब इस मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई होगी।

विज्ञापन


भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में सपा नेता आजम खां और उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा भी आरोपी हैं। पुलिस इस मामले में तीनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में आजम खां, डॉ. फात्मा और अब्दुल्ला जमानत पर चल रहे हैं। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। बृहस्पतिवार को हुई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने कोर्ट में स्थगन का प्रार्थनापत्र देते हुए कहा कि उन्हें एक सप्ताह का समय दिया जाए। 

विज्ञापन

 

जिस पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी और वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने आपत्ति दर्ज कराई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने स्थगन प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए गवाह नरेंद्र त्यागी से जिरह का अवसर का समाप्त कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed