फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: BJP workers welcomed Deputy CM Maurya, will review development works with officers

डिप्टी सीएम मौर्य बोले:रामपुर और मैनपुरी वालों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार को दिया बढ़ावा, मोदी फिर बनेंगे पीएम

Sat, 30 Sep 2023 01:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 01:18 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर बैठक की। इसके बाद वह जिले की समीक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर करेंगे। 

विज्ञापन
Rampur: BJP workers welcomed Deputy CM Maurya, will review development works with officers
रामपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को रामपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं 2024 लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता पर बड़ी जिम्मेदारी है। 2024 का चुनाव सिर्फ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि देश को 100 साल आगे ले जाने का चुनाव है।

विज्ञापन


उन्होंने सपा मुखिया आखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि रामपुर और मैनपुरी वाले नेताओं ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया। 
राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित सभा में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्याें का बखान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी ने अयोध्या में राम मंदिर की कल्पना नहीं की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों का सपना पूरा होने जा रहा है। जनवरी 2024 में रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। कहा कि रामपुर और मैनपुरी वालों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का काम किया है। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस करता है। 
2024 के आम चुनाव के लिए बने विपक्षी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। इसके पास चुनाव में उतरने का कोई एजेंडा नहीं है।

ठगबंधन में एक दर्जन उम्मीदवार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में महिला आरक्षण बिल, कश्मीर से धारा 370 हटने और दिल्ली में आयोजित जी-20 सम्मेलन की सफलता का भी जिक्र किया। संबोधन के बाद उप मुख्यमंत्री ने पार्टी जिलाध्यक्ष, सांसद व विधायकों संग काफी देर तक मंत्रणा की।

इससे पहले मुरादाबाद से पार्टी कार्यालय पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज सिंह पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सूर्य प्रकाश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, डीसीबी के चेयरमैन मोहनलाल सैनी, अशोक विश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी कार्यकर्ता हनुमान, असंभव को कर देते संभव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को हनुमान बताया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह हर असंभव कार्य को संभव कर देते हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाने में कार्यकर्ताओं का बहुत अहम रोल है। 2024 के चुनाव के लिए कार्यकर्ता मेहनत से जुट जाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं।  


अफसर सुनते नहीं, जनता के सामने कैसे जाएं

जनता की समस्याओं को लेकर जब हम अफसरों के सामने जाते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती। ऐसे में जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएं। शनिवार को रामपुर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सामने भाजपा पदाधिकारियों ऐसे ही शब्दों में अपना दर्द बयां किया। कहा कि उनकी उपेक्षा की जा रही है।

इस दौरान तमाम पदाधिकारियों ने गांवों में व्याप्त छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारियों को तत्काल हटाया जाएगा। समस्याओं को प्राथमिकता से लेने वाला अधिकारी ही कार्य करेगा।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित सभा में जिले की पांचों विधानसभा के दो-दो मंडल अध्यक्षों से प्रमुख समस्याएं जानीं। शुरूआत उन्होंने स्वार से की। कहा कि स्वार की जनता ने यहां पर भाजपा गठबंधन को जिताया तो इसलिए यहां के कार्यकर्ता की समस्या पहले सुनते हैं।

मंडल अध्यक्षों ने विधानसभा में अवैध खनन की शिकायत करते हुए कहा कि रात में यहां अवैध डंपरों से खनन होता है। इसके चलते हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। बिलासपुर और चमरौआ विधानसभा के मंडल अध्यक्षों ने बिजली-पानी की समस्या उप मुख्यमंत्री के सामने रखी।

कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या बेहद खराब है। ऐसे में न तो किसानों को समय पर फसलों की सिंचाई करने को मिल रही है और न ही उन्हें घर मेंं ठीक ढंग से बिजली मिल रही है। मिलक-शाहबाद विधानसभा में छुट्टा पशुओं की समस्या उप मुख्यमंत्री के सामने रखी गई। समस्याएं सुनकर उप मुख्यमंत्री ने निस्तारण का आश्वासन दिया।

नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रह चुके भारत भूषण गुप्ता ने भी सभा के दौरान उप मुख्यमंत्री के सामने पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को वह सम्मान नहीं मिल पा रहा है, जिसके वह हकदार हैं। पुलिस-प्रशासन कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं कर रहा है।

हर माह होगी भाजपा पदाधिकारियों की पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हर माह भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं की एक बार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों संग बैठक की व्यवस्था लागू होगी। इसमें क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को अधिकारियों के बीच रखा जा सकेगा। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इनकी समस्याओं को अनसुनी करने वाले अफसरों को तत्काल हटाया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री के सामने आईं प्रमुख समस्याएं

अवैध खनन, अघोषित बिजली कटौती, गांवों में पाइपलाइन की वजह से टूटी गलियां, छुट्टा पशु और जमीन से जुड़े विवाद।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed