{"_id":"6154a9af8ebc3e17554df6e0","slug":"rampur-bird-sanctuary-kasturba-gandhi-bird-sanctuary-may-start-from-october-12-rampur-news-mbd404340889","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पक्षी विहार: 12 अक्टूबर से शुरू हो सकता है कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पक्षी विहार: 12 अक्टूबर से शुरू हो सकता है कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार
विज्ञापन
रामपुर। पर्यटक एवं स्थानीय लोगों का लंबा इंतजार अब खत्म होगा। रामपुर में बना कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार अब 12 अक्तूूबर से शुरू हो जाएगा। इसमें पर्यटक वेज एवं नॉनवेज दोनों प्रकार के व्यंजनों के साथ ही चीनी भोजन का भी आनंद ले सकेंगे। हालांकि, पहले दो अक्तूबर से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन ठेकेदार का स्वास्थ्य ठीक न होने की वजह से इसे टाल दिया गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से 24 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार में जल्द ही लोग सैर सपाटा कर सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका की ओर से पक्षी विहार का ठेका कर दिया गया है। यह ठेका दस साल के लिए किया गया है। पक्षी विहार में पार्क के साथ ही झील में नौकायन का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही यहां खाने पीने के भी मुकम्मल इंतजाम होंगे।
इसमें पर्यटक वेज एवं नॉनवेज व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। साथ ही लोग स्थानीय, चीनी एवं पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ ले सकेंगे। कस्तूरबा गांधी पक्षी बिहार में देश की प्रसिद्ध इमारतों के मॉडल भी लगाए जा रहे हैं। इसमें ताजमहल, कुतुबमीनार, रजा लाइब्रेरी, सोमनाथ मंदिर, लालकिला, इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया आदि इमारतों के मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने कहा कि कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार का ठेका हो गया है, जिसके बाद अब ठेकेदार की ओर से पक्षी विहार में कई कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें देश की कई ऐतिहासिक इमारतों के साथ ही मंदिरों के मॉडल बनाए जा रहे हैं, जहां पर्यटक फोटो भी खिचंवा सकेंगे। अब तक दो अक्तूूबर से कस्तूरबा गांधी पक्षी विहार शुरू होना था, लेकिन ठेकेदार का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अब इसे 12 अक्तूूबर से शुरू कराया जाएगा।