फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Angered by waterlogging school premises, girl students created a jam, police reached spot

रामपुर: स्कूल परिसर में जलभराव से आक्रोशित छात्राओं ने लगाया जाम, पुलिस से सवाल किए तो अफसर नहीं दे पाए जवाब

Mon, 11 Sep 2023 03:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 03:01 PM IST
सार

 पटवाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में पानी भरा होने के कारण छात्राएं आक्रोशित हो गई। उन्होंने नाराज होकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। 

विज्ञापन
Rampur: Angered by waterlogging school premises, girl students created a jam, police reached spot
रामपुर के पटवाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं पुलिस से बात करतीं हुईं। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के पटवाई के राजकीय बालिका इंटर परिसर में जलभराव होने से छात्राएं कक्षाओं में नहीं पहुंच पाई। इससे वह आक्राशित हो गई। उन्होंने कॉलेज के सामने पटवाई-जोलपुर रोड जाम कर दिया। सोमवार सुबह को निर्धारित समय पर छात्राएं स्कूल पहुंची।

विज्ञापन


कॉलेज में हमेशा की तरह बारिश के बाद जलभराव की स्थिति थी। इससे गुस्साई छात्राएं कॉलेज के सामने रोड पर एकत्र हो गई। एक घंटे जाम के बाद सूचना पाकर पटवाई थाना प्रभारी हरिओम पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद छात्राओं को मनाया गया और यातायात शुरू करवाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज की प्रधानाचार्य निलेय सक्सेना ने बताया कि छात्राएं पढ़ाई को लेकर गुस्से में थी। मना करने पर भी नहीं मानी। कॉलेज के सामने खड़ी हो गई जिससे रोड जाम की स्थिति बन गई। कॉलेज में बारिश के कारण जलभराव हो जाता है।

रामपुर में आज बंद रहे कक्षा आठ तक के स्कूल

भीषण बारिश को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर बीएसए संजीव कुमार ने सभी स्कूलों को पत्र जारी कर स्कूल बंद रखने को कहा है। इसके तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई, बेसिक, कस्तूरबा गांधी समेत सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। 

मूसलाधार बारिश के बीच प्रशासन सतर्क, खोले गए कंट्रोल रूम

रामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद प्रशासन एक्टिव हो गया है। प्रशासन ने तहसीलवार कंट्रोल रूम खोल दिए हैं साथ ही बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही लोगों को नदी किनारे न जाने की भी सलाह दी गई है। डीएम ने साफ किया है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

किसी भी तरह की समस्या होने पर कंट्रोल रूम से संपर्क करें।जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारी के साथ-साथ ग्राम स्तर पर तैनात लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिवों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed