फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rakshabandhan

रक्षाबंधन के मौके पर बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan
रामपुर/मिलक। रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर रेलवे स्टेशन से लेकर रोडवेज तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही। लोगों को इस मौके पर वाहनों में लटककर अपने घर का सफर तय करना पड़ा, इससे काफी दिक्कतें सामने आई। इस दौरान यात्रियों को बस आना मिलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। डग्गामार वाहनों ने अधिक किराया वसूला।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार देश भर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हर बहन अपने भाई के घर जाकर उसके हाथों में राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की दुआ मांगी। त्योहार के दो दिन पहले से ही रोडवेज और ट्रेनों में भीड़ शुरू हो गई। लोग अपने घरों को जाना शुरू कर देते हैं लेकिन रविवार को सुबह से ही रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आ रही। लोग जल्दी से जल्दी अपने घरों पर पहुंचने के किसी भी ट्रेन और बस में चढ़ने को तैयार थे। पूरे दिन यही सिललिसा जारी रहा। बसों और ट्रेनों में जगह नही मिल पाने के कारण लोगों ने डग्गामार वाहनों तक का सहारा लिया। यहां तक की कुछ लोगों को बाइकों से सफर तय कर रहे। इस मौके पर इन वाहनों की भी पूरे दिन खूब चांदी रही।
विज्ञापन

मिलक नगर में रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बसों क इंतजार में यात्रियों का मशक्कत करनी पड़ी। शासन ने रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं पर नि:शुल्क यात्रा का तोहफा दिया था। इससे महिलाएं बसों के इंतजार में खड़ी दिखीं। बसों के आते ही यात्री चढ़ने के लिए दौड़ पड़ते थे। जिस कारण बसों में जगह कम पड़ गई। यात्रा को लेकर बसों में सफर के लिए आपाधापी दिखी। पर्व पर बसों की कमी पड़ गई। जिस कारण यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। बसें न मिलने पर किराए के वाहनों पर सफर करना पड़ा। पूरे दिन बसों में भीड़ दिखी। भीड़ के कारण कोविड-19 की धज्जियां उड़ीं। वहीं पुलिस की हाईवे पर गश्त करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed