फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain brings down minimum temperature by 2 degrees Celsius, bringing relief from heat

Rampur News: बारिश से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियश गिरा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 03 Oct 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain brings down minimum temperature by 2 degrees Celsius, bringing relief from heat
दढ़ियाल-टांडा मुख्य मार्ग पर बारिश की वजह से गिरा पेड़। संवाद
रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार को हुई बारिश से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियश की गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है। न्यूनतम तापमान घटकर 23 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक जिले के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे और दोपहर डेढ़ बजे से शाम चार बजे तक जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि इस सप्ताह कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

दशहरा मेले में अचानक हुई बारिश ने उत्साह में कमी ला दी। दुकानदारों ने अपने सामान को पॉलिथीन से ढककर सुरक्षित करने का प्रयास किया, जबकि लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed