फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ragi group enthralled the Sangat

Rampur News: रागी जत्थे ने संगत को किया निहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Ragi group enthralled the Sangat
रामपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रागी जत्था ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे अखंड पाठ साहिब किया गया। इस दौरान पहला दीवान साढ़े 10 बजे तक चला। दूसरा दीवान चार बजे तक चला। जिसमें बाहर से आए रागी जत्था द्वारा कीर्तन कर संगत को निहाल दिया। इस मौके पर बाबा धर्मवीर सिंह नानकसर वालों ने कहा कि हर सिख का फर्ज बनता है कि वह अमृत पान करें। बताया कि गुरु के बताए मार्ग पर चल दीन दुखियों की सेवा करें यही सच्ची सेवा है।
इस मौके पर सांसद घनश्याम सिंह लोधी, विधायक आकाश सक्सेना, रेडियो खेतान के डायरेक्टर अमर सिंह, इंद्रपाल सिंह, राजीव मंगली, जागेश्वर दयाल दीक्षित, लखविंदर सिंह, तीरथ सिंह, हरविंदर सिंह, रणजीत कौर को गुरुद्वारा कमेटी की ओर से सिरोपा और शील्ड देकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रधान सरदार निर्मल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। अरदास ग्रंथि सुरजीत सिंह ने की। गुरु का अटूट लंगर चला जो देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर प्रधान निर्मल सिंह, सचिव सरदार मनवीर सिंह, अमरजोत सिंह, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु का अटूट लंगर बरताया
बिलासपुर। नगर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को बैसाखी का पर्व मनाया गया। दीवान हाल बीच विभिन्न जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को घंटों निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। पांच प्यारों ने 189 लोगों को अमृत संचार कराकर गुरु वाला बनाया।


नगर के माटखेड़ा रोड स्थित स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे दीवान सजाया गया। श्री गुरु महाराज की सुसज्जित पालकी दीवान हाल बीच पहुंची। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने परंपरागत ढंग से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की। इसके बाद दीवान हाल में विभिन्न जत्थों ने शबद कीर्तन करना शुरू किया। सबसे पहले पंजाब के स्वर विंड से आए ज्ञानी भगवंत सिंह के कविशरी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद ज्ञानी बलजिंदर सिंह बगीचा के ढाडी जत्थे ने कीर्तन किया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने तमाम सेवादारों को सिरोपे देकर सम्मानित किया। पंज प्यारों ने 189 लोगों को अमृत संचार कराकर गुरु वाला बनाया। दीवान का संचालन गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान तीरथ सिंह ने किया। व्यवस्था में महासचिव डॉ कुलविंदर सिंह, डीसीबी के उप चेयरमैन हरजिंदर सिंह, बलबीर सिंह चौहान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed