फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Quality disposal of pending discussions should be done soon

लंबित विवेचनाओं का जल्द किया जाए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Quality disposal of pending discussions should be done soon
रामपुर। जिले के सभी थानों में लंबित विवेचनाओं का जल्द ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिस सतर्क रहे। पुलिस लाइन सभागार में हुई अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने यह दिशा निर्देश जारी किए। साथ ही नियमित चेकिंग अभियान में तेजी लाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

अपराध गोष्ठी में पुलिस विभाग के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों, समस्त शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान एसपी ने आगामी, प्रचलित त्योहारों के संबंध में पूर्व से की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर विशेष सतर्कता बरतते हुए कार्य योजना बनाकर त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी जिम्मेदार अधिकारी आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों की जांच आख्या के संबंध में फीडबैक लें।
विज्ञापन

थानों पर लंबित विवेचनाओं, एनसीआर, जांच की विस्तृत समीक्षा कर त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए जिन प्रकरणों में आरोप पत्र प्रेषित किया जा चुका है, उनमें अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिला बदर अपराधियों, माफिया गैंगों व पूर्व से चिह्नित गैंगों की सक्रियता और उनके संदर्भ में की गई कार्रवाई की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। त्योहारों के दृष्टिगत एंटी रोमियो टीमों के द्वारा बाजारों, चौराहों, कस्बों आदि पर निरंतर चेकिंग की जाए। विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली जाए। गोवध, अवैध शराब, अवैध कटान, लूट एवं हत्या आदि गंभीर अपराधों में लिप्त अपराधियों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की जाए आदि दिशा निर्देश निर्गत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed