फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PWD could not find land for three welcome gates

Rampur News: तीन स्वागत गेटों के लिए पीडब्ल्यूडी नहीं तलाश सका जमीन

Sun, 18 Aug 2024 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
PWD could not find land for three welcome gates
रामपुर। पीडब्ल्यूडी द्वारा रामपुर में आठ स्वागत गेटों का निर्माण पिछले डेढ़ साल से किया जा रहा है, इसमें से पांच गेट का निर्माण तो हो चुका है, जबकि तीन गेट का निर्माण अभी पूरा नहीं हो सका है। विभाग की लापरवाही की वजह से सरकारी किश्तें समय से आने के बावजूद अब तक गेट के काम पूरे नहीं हो सके। अन्य तीन गेटों का निर्माण जमीन न मिलने के कारण रुका हुआ है।
विज्ञापन

रामपुर जिला अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। इससे उत्तराखंड की सीमाएं लगीं हुई हैं। उत्तराखंड से प्रवेश करते समय चाकू चौराहा पड़ता है, जिसकी एक विशेष पहचान है। मुख्यमंत्री की मंशा थी कि हर जिले में स्वागत गेटों का निर्माण कराया जाए। इसको ध्यान में रखते हुए शहर में विभिन्न जगहों पर स्वागत गेट का निर्माण कार्य डेढ़ साल पहले पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया था। धीरे-धीरे बॉर्डर क्षेत्रों की जमीनों को चिह्नित किया गया और इन पर निर्माण कार्य होने लगे। इन गेटों के निर्माण पर करीब 10 करोड़ खर्च होने थे। खासतौर पर बाजपुर रोड, बिलासपुर चकफेरी रोड, रामपुर-गदरपुर-मिलकखानम रोड, स्वार केलाखेड़ा और स्वार दढि़याल रोड पर स्वागत गेट बनाने के लिए जगह चिह्नित की गई। इस पर काम शुरू कर दिया गया, लेकिन जेसे-तैसे पीडब्ल्यूडी ने इन पांच गेटों के निर्माण का कार्य पूरा करा लिया, लेकिन अब तक तीन स्वागत गेटों का निर्माण नहीं हो सका। दरअसल इनके लिए पीडब्ल्यूडी अभी भी जमीन तलाश नहीं कर पाया है। अब दो साल पूरे होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आठों गेटों का निर्माण पूरी तरह से नहीं हो सका है।
विज्ञापन

वन भूमि का भी फंसा था पेंच
पीडब्ल्यूडी ने कुछ समय पहले गदरपुर रोड पर एक स्वागत गेट बनाने के लिए तैयारी की थी, लेकिन पता चला कि इसका कुछ हिस्सा वन भूमि का भी आ रहा है, जिससे स्वीकृति न मिलने की वजह से यहां पर जमीन छोड़नी पड़ी थी, जिससे और अधिक समय बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्रस्तावों की तैयारी कर रहा पीडब्ल्यूडी
लोक निर्माण विभाग ने अब अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अभी कई सड़कों के निर्माण, मरम्मत, जीर्णेाद्धार के काम के लिए फाइलें तैयार की जा रही हैं। इसके बाद इन प्रस्तावों को भेजा जाएगा।

रामपुर में आठ स्वागत गेट का निर्माण कराया जाना था। अब तक पांच स्वागत गेट तैयार किए जा चुके हैं, जबकि अभी तीन स्वागत गेट के लिए जमीन की तलाश अधूरी है। कोशिशें की जा रही हैं कि जल्द ही जमीन मिल सके और फिर निर्माण कराया जा सके। - केवी सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed