फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   prttest of congrees workers

भाजपा के दौर में बढ़ी महंगाई, नहीं बढ़ा फसलों का समर्थन मूल्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
prttest of congrees workers
रामपुर। जय भारत महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन भी कांग्रेसियों ने गांवों में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें कांग्रेस पार्टी की नीतियों ने अवगत कराया। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल रहने वाली सरकार बताया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन गांवों में प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान लोगों को शपथ दिलाई गई। कांग्रेसियों ने श्रमदान भी किया। जादौपुर मे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में देश का लोकतंत्र खतरे में है। संविधान के प्रति भाजपा की कोई आस्था ही नहीं है। महिलाओं को संसद में अपमानित किया जाता है। महिलाओं पर दिन प्रतिदिन अत्याचार की घटनाए बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश के मुखिया सिर्फ घोषणा करते हैं। भाजपा सरकार मे सबसे ज्यादा बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा की देश मे महंगाई आसमान छू रही है इसके बाद भी सरकार खामोश है। देश मे आम आदमी का जीवन दुशवार हो चुका है। अमित कुमार, हसीब खां, महेन्द्र यदुवंशी, जगदीश अवस्थी, लालता प्रसाद गंगवार, जिवेंद्र गंगवार, रियाज अहमद, अभिनव देव गुप्ता,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही सैदनगर की न्याय पंचायत काशीपुर के सैंजनी नानकार में गांव में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खा बब्लू के नेतृत्व में महासंपर्क अभियान चलाया। यहां पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ग्रामीणों से संपर्क किया और कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। इस दौरान नोमान खां, जमील मियां,विपिन कुमार रुहेला,अय्यूब अल्वी, आरिफ अली, मुश्ताक अली, इदरीस अहमद, वकील अहमद,जाहिद चौधरी, यामीन सैफी,निजाम पाशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed