{"_id":"583b2b394f1c1b6a2f08889e","slug":"protest-of-notebandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी पर पैदल मार्च निकालेंगे कांग्रेसी, निंदा प्रस्ताव भी पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी पर पैदल मार्च निकालेंगे कांग्रेसी, निंदा प्रस्ताव भी पारित
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को कांग्रेस कार्यलय पर बैठक करते कांग्रेसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी को लेकर कांग्रेस में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेसी सोमवार को पैदल मार्च निकालेंगे। जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने इस कार्यक्रम के बिसलासपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रवि टंडन को प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने पैदल मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह, अरशद अली खां गुड्डू, फैसल हसन, आमिर कुरैशी, शिवा शर्मा, राशिद, परवीन मौजूद रहे।
दूसरी ओर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी का विरोध किया। लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नोमान खां ने कहा कि सोमवार को भारत बंद के आह्वान में आम लोगों को शामिल होना चाहिए। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर फैसल हसन, आमिर मियां, ताबिश, सुहेल खां, रिजवान मियां, कमाल हुसैन आदि मौजूद रहे।
मशाल रैली निकाली - अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। रैली की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष बाबर अली खां ने काला झंडा दिखाकर की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां, सऊद खां, समी खां, यावर खां, वाजिद आदि मौजूद रहे।