{"_id":"610594038ebc3e663a52194a","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd397705487","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एमएसपी की सरकारी रिपोर्ट को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एमएसपी की सरकारी रिपोर्ट को नकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। कृषि कानून की वापसी की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर चल रहे धरना प्रदर्शन में किसानों ने एमएसपी की सरकारी रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया। किसानों ने कहा कि यूपी के किसानों को समर्थन मूल्य योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गेहूं और धान खरीद के सरकारी सिस्टम पर बिचौलिये हावी हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना 65 वें दिन भी जारी रहा। किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने गेहूं और धान की सरकारी खरीद के आंकड़ों को नकारते हुए कहा रकारी आंकड़े कागजी हैं। यूपी के किसानों को कई साल से सरकारी क्रय केंद्रों पर एमएसपी के तहत गेहूं और धान का पूरा मूल्य नहीं मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा घपला रामपुर जनपद में हो रहा है। तीन साल में संबंधित अधिकारियों से 100 से ज्यादा शिकायतें गेहूं और धान खरीद में घपले की की जा चुकी हैं। घपले के सारे साक्ष्य मुहैया कराने के बाद भी अधिकारी निष्पक्ष जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह घपले के सारे साक्ष्य राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश सिंह टिकैत को उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान तहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली, शाकिर अली, नदीम अहमद, नौशाद, अब्दुल मुस्तफा, महबूब,नौशाद, आबिद, मोहम्मद रफीक, जगदीश, शकील, मुजफ्फर अली, अबरार हुसैन, असलम, राशिद चौधरी, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।