{"_id":"58ffa8044f1c1bbb38c0ce07","slug":"protest-of-farmers-333","type":"story","status":"publish","title_hn":" विकास भवन पर गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन पर गरजे किसान
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि लालपुर डैम पर अस्थायी बांध के निर्माण में धांधली बरती गई है। शाहबाद में किसानों का गेहूं बिचौलिए खरीद रहे हैं। कार्यकर्ता भाकियू कार्यालय पर एकत्र हुए। पहले पंचायत की और फिर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विकास भवन पहुंचे। यहां कुछ देर प्रदर्शन के बाद मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा है कि बीते साल लालपुर डैम पर अस्थायी बांध बनवाया गया था। लेकिन, इसके निर्माण में धांधली बरती गई।
बांध के निर्माण की जांच होनी चाहिए। इसी तरह रूहेला बांध पर जो कार्य कराया गया उसमें भी सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचता है। तमाम नहरों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। बंद नहरों की भी सफाई दर्शाकर उसका धन निकाल लिया जाता है। ज्ञापन में कहा है कि पटवाई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं बच्चों से बर्तन धुलवाते हैं। समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया जाता है ।
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी बीएसए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालंों में मंडल उपाध्यक्ष हसीब अहमद, वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, विनोद यादव, चौधरी अजीत सिंह, यशपाल यादव, मोहम्मद तालिब, मुजफ्फर अली, डालचंद, जाकिर अली, गजराम, ओमप्रकाश, खेमकरन सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम, पुरुषोत्तम सरन, रनवीर यादव शामिल थे।
विज्ञापन