फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of coment

काजी पर किया कमेंट तो हंगामा

Sat, 15 Oct 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Sat, 15 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
protest of coment
शहरकाजी पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ सिटी को ज्ञापन देते सपा कार्यकर्ता।

विज्ञापन

फेसबुक पर शहर काजी के बारे में जामा मस्जिद और कमेटी से जानकारी मांगना शहर के एक अधिवक्ता को भारी पड़ गया। इसके विरोध में लोग भड़क गए और गांधी समाधि पर प्रदर्शन कर धरना दिया। साथ ही जाम लगा दिया। इनकी मांग अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाद में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है।

मुस्लिम और सामाजिक संगठनों के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग खुर्मेवाली जियारत पर एकत्र हुए। इसके बाद अधिवक्ता जुल्फिकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांधी समाधि पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोगों ने गांधी समाधि के सामने रोड जाम कर दिया। उनका आरोप था कि डा. ताज मोहम्मद के भाई अधिवक्ता जुल्फिकार अली खां ने शहर काजी पर गलत टिप्पणी की है।
विज्ञापन


अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस मौके पर सभासद जियाउर्रहमान बाबू, गुलवेज खां, फैसल मुमताज, फिरोज खां, आकिल खां, नाजिम खां, सज्जन खां, नवाब अली, रजाउर्रहमान गुड्डू, शकील खां, मोनी खां, शाहिद खां, इंतजार खां, जावेद खा, आरिफ खां, आसिम खां, जीशान खां, फरमान खां, इमरान खां, संजय सैनी, असद अली, फुरकान खां, शाहिद खां, हसन खां, भूरा खां, कासिम खां, इदरीस खां, खुशनूद खां मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed