फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against officers in doongerpur

खुदाई देख बिफरे कालोनीवासी, तनाव

Sun, 29 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest against officers in doongerpur
डूंगरपुर में बन रही आसरा कालोनी के लिए रविवार को लखनऊ से आई टीम मिट्टी का नमूना लेने पहुंची। टीम पिछले कई दिनों से आसपास की जगह का नमूना ले रही थी। रविवार को उन प्लाटों से नमूना लेने लगी, जिनको कालोनीवासी अपना बात रहे हैं। नमूना लेने के लिए खुदाई होते देख लोग भड़क गए।
विज्ञापन



महिलाएं एकत्र हो गईं और टीम से भिड़ गईं। अफसरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने सख्ती दिखाकर जमीन से मिट्टी के नमूने भरवाए। डूंगरपुर में जिस जमीन पर सीएंडडीएस की ओर से आसरा कालोनी बनाई जा रही है। इसके कुछ हिस्से की प्लाटिंग कर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से बेच दिया है।
विज्ञापन



इन प्लाटों को खरीदने वालों का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदी है और सबूत के लिए वो लोग रजिस्ट्री और अन्य कागजात भी दिखा रहे हैं। सीएंडडीएस अफसरों का कहना है जमीन पालिका की है। भू-माफियाओं के धोखे का शिकार हुए सैकड़ों परिवार इन दिनों बेचैन हैं, क्योंकि जिंदगी भर की कमाई से खरीदी गई जमीन अब उनके हाथ से निकलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसको लेकर ये लोग पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को सीएंडडीएस के अफसरों की ओर से मिट्टी के नमूने भरने के लिए लखनऊ से बुलाई गई टीम ने उन प्लाटों में नमूने के लिए खुुदाई की जिन्हें ये लोग खरीदने का दावा कर रहे हैं। प्लाट में खुदाई करते देख लोगों का पारा चढ़ गया।


महिलाएं एकत्र हो गईं और कर्मियों को खुदाई करने से रोक दिया। महिलाओं की कर्मियों से जमकर कहासुनी हुई। महिलाओं का कहना था कि उनसे उनका आशियाना और जमीन छीनी जा रही है। जब भू-माफिया जमीन को अवैध रूप से बेच रहे थे तब अधिकारी कहां थे।



लोगों का आरोप था कि उन्होंने इस मामले में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के जनता दरबार में उठाया था। उनकी बात नहीं सुनी गई। मामला बिगड़ते देख सीएंडडीएस अफसरों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सख्ती दिखाई और कर्मियों को मिट्टी के नमूने भरवाए। इस दौरान नन्ही, केसर, खेरुलनिशा, नाजमा, नसीम, कौसर, साबरी बेगम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed