फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   project of azajm

आजम के जेल प्रोजेक्ट की जांच को आज आएंगे डीजी जेल

Wed, 26 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूर्व मंत्री आजम खां के जेल के निर्माण के प्रोजेक्ट पर रोक लगाने के आदेश के बाद जेल के लिए आवंटित की गई जमीन के मामले की जांच के लिए कारागार विभाग के महानिदेशक बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे। वहां वे यहां लोगों से बातचीत करेंगे साथ ही हर पहलू की जांच-पड़ताल करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  

शहर में चीनी मिल की जमीन पर नई जेल का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछली सपा सरकार में मंजूर हुआ यह प्रोजेक्ट सपा के कद्दावर नेता आजम खां के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में शामिल रहा है। शासन ने जेल के निर्माण कार्य के लिए बीस करोड़ रुपये जारी कर दिए थे, जिस पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया था। चीनी मिल ने आवास भी खाली कराने शुरू कर दिए थे। मामला हाईकोर्ट में भी गया और कालोनी के बाश़िदों को स्टे दे दिया गया था। कई बार आंदोलन भी हुए और लोग जेल भी गए। भाजपा ने इसका विरोध भी किया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने स्टे खारिज करते हुए जेल निर्माण को हरी झंडी दे दी थी।
विज्ञापन


एक माह पूर्व ही दोबारा से इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। किंतु, अब सूबे में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और भाजपा की सरकार बन चुकी है। लिहाजा, चीनी मिल कालोनी के बाशिंदों ने पिछले दिनों अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री जेल का निर्माण रुकवाने की मांग की थी। इसके बाद  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेल के निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। साथ ही इस मामले की जांच के आदेश कारागार विभाग के डीजी को सौंप दी थी। साथ ही पत्रावलियां भी तलब की हैं। इस बीच मामले की जांच के लिए कारागार महानिदेशक जीएल मीणा, कारागार विभाग की उपमहानिदेशक शशि श्रीवास्तव मय अफसरों के साथ बुधवार को रामपुर पहुंचेंगे, जहां वह जेल वाली जमीन का जायजा लेंगे। साथ ही अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव औलख से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed