फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Programs will be held for a week on International Women's Day

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक सप्ताह तक आयोजित होंगे कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Programs will be held for a week on International Women's Day
रामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के साथ-साथ आगामी एक सप्ताह के दौरान विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ, योजनाओं की जानकारी, सुरक्षा के दृष्टिगत कानूनी सलाह एवं काउंसलिंग सहित जागरूकता से जुड़ी अन्य गतिविधियां आयोजित कराने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रात: साढ़े दस बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया जाएगा। इसके बाद जनपद में मिशन शक्ति के अंतर्गत शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशासन द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली 25 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा। शासन स्तर से मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिनके संबंध में तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने प्रोबेशन, पंचायत राज, आईसीडीएस, एनआरएलएम, कृषि, उद्योग, श्रम एवं समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम के दौरान विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र महिला लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और उपकरणों का वितरण कराएं साथ ही आगामी एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम, मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed