फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Priest beaten up for playing loudspeaker in temple, 12 arrested

Rampur News: मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर पुजारी को पीटा, 12 गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 09 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Priest beaten up for playing loudspeaker in temple, 12 arrested
टांडा (रामपुर)। गांव सिकंदराबाद में शुक्रवार की रात शिव मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने पुजारी को पीट दिया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

टांडा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद स्थित शिव मंदिर के पुजारी प्रेम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि मंदिर पर लाउडस्पीकर से भजन बजाने पर दूसरे समुदाय के कुछ लोग विरोध करते हैं। शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे गांव निवासी भूरी, तौफीक, इकबाल, छिद्दा, इजराइल, शायदा, शकील, मुनसा अली, गुलनाज, अनीस आदि ने मंदिर परिसर में घुस आए और लाउडस्पीकर पर भजन बजाने का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मंदिर परिसर से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही दोबारा लाउडस्पीकर बजाने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुजारी ने आरोप लगाया कि आरोपी ग्राम प्रधान को भी अपना समर्थक बताते हुए गांव से निकलवाकर उनकी भूमि पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी बोले, नहीं हुई थी मारपीट
कोतवाली प्रभारी प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों का शांतिभंग में चालान भी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुजारी और आरोपियों के बीच आपस में समझौता भी हो गया है। विवाद का कारण प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंदिर के पड़ोस में निवासी एक महिला ने पुजारी से बस इतना कह दिया था कि लाउडस्पीकर की आवास धीमी कर लो, रमजान की नमाज सुनाई नहीं देती है। इसी बात पर गांव के कुछ लोगों से पुजारी की कहासुनी हुई थी, मारपीट जैसी कोई बात नहीं रही है।



वर्जन--
पुजारी व कुछ लोगों के बीच मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद हो गया था। पुजारी की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी 12 आरोपियों का चालान किया है। सात साल से कम की सजा से संबंधित धाराएं थीं, इसलिए शांतिभंग में चालान किया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी है। गांव में एसडीएम के साथ शांति के लिए पीस कमेटी की बैठक भी की है। - कीर्तिनिधि आनंद, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed