फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Prayers sought for completion of Quran in Jama Masjid

Rampur News: जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल होने पर मांगी दुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prayers sought for completion of Quran in Jama Masjid
रामपुर/स्वार। शहर की जामा मस्जिद में बुधवार रात कुरान मुक्कमल हुआ तो नमाजियों ने देश और दुनिया में अमन शांति की दुआ की। मौलवी एहतेशाम उल्ला खां ने कुरान सुनाया। मौलवी नासिर खान कुरान की फजीलत बयां की।
विज्ञापन

कुरान मुकम्मल होेने पर शहर इमाम मौलवी मुफ्ती महबूब अली, मौलवी फैजान खां, मौलवी रेहान खां, मौलवी नासिर खान, मौलवी हसीब अहमद, डॉ. शायर उल्ला खां, सदर जामा मस्जिद से शुएब मियां, सेक्रेटरी मुकर्रम रजा खां इनायती, शकील अहमद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं स्वार के रसूलपुर-फरीदपुर गांव में तरावीह में कुरान की तिलावत ग्राम प्रधान हाफिज मोहम्मद अकील ने की, जबकि हाफिज मोहम्मद अल्फेज व हाफिज मोहम्मद आरिस ने कुरान सुना। इस दौरान हाफिज गुलाम नबी, मुजम्मिल हुसैन, जाहिद अली मौजूद रहे। मदनी मरकज मस्जिद फैजान ए मौला में भी तरावीह नमाज के दौरान कलाम पाक मुकम्मल हुआ। इमाम व खतीब कारी इमरान रजा अत्तारी ने कहा कि कुरान की तिलावत से इंसान का दिल रोशन होता है। मास्टर तुफैल अहमद, हाफिज फरीद रजा़, शफीक अहमद मुअज्जिन आदि रहे। इसके अलावा चौराहा स्थित मदीना मस्जिद में भी कुरान मुकम्मल हो गया। मौलाना फरमान ने कुरान की तिलावत की जबकि सामा इमाम शाकिर रजा रहे। कमेटी के सदस्य अमीर अहमद अनीस अहमद, खलील पधान, और डाक्टर जमशेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------

मस्जिद-ए-आयशा में हुआ कुरान मुकम्मल

शाहबाद। नगर शाहबाद की मोहल्ला कानूनगोयान रामपुर चौराहे पर स्तिथ मस्जिद ए आयशा में बुधवार रात को कुरान मुकम्मल हुआ। जिसमें सैयद मुनीब जलाल ने कुराना सुनाया और हाफिज नसीर ने कुरान को सुना। इस दौरान मुफ्ती उमर कारी, फैजान कारी, माहिर, चेयरमैन प्रतिनिधि वसीम खान, साजिद अली, भूरा मियां, सरताज अली, अजीम मियां, इरफान मियां, फारूक, शाजमान आर्यन, बिलाल खान, उवेद मियां, सैयद सोनू समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed