फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Power cut snatches peace from people of Rampur

Rampur News: बिजली कटौती ने रामपुर के लोगों का छीना चैन

Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Power cut snatches peace from people of Rampur
रामपुर। शहर में पिछले तीन दिन से अघोषित बिजली की कटौती की जा रही है। रोजाना करीब पांच घंटे की कटौती से लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है। दिन और रात दोनों समय बिजली गुल होने से एक लाख से अधिक लोग परेशान हैं। किला बिजली घर, नवाबगेट बिजलीघर में रविवार और सोमवार को दो दिनों तक फाल्ट के कारण आपूर्ति रातभर ठप रही। वहीं पहाड़ी गेट पर मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सप्लाई ठप रही है। जबकि पूरे साल बिजली विभाग के बिजली व्यवस्था सुधारने के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। जिसके लिए लोग बिजलीघरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शासनादेश की माने तो शहर में 24 घंटे और देहात क्षेत्र में 18 घंटे सप्लाई के निर्देश हैं। लेकिन रामपुर जिले में बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शहर से लेकर देहात तक अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से लोग बेहाल हैं। देहात में पांच से छह घंटे और शहरी क्षेत्रों में 15 से 18 घंटे ही बिजली मिल रही है। जबकि ओवर लोड के कारण बिजली फाल्ट ने जनता को ज्यादा परेशान किया है। जिससे शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार रात करीब 12 बजे किला बिजलीघर केबल जल जाने से रात भर फाल्ट रहा है, दिन भर बिजली कर्मी फाल्ट को संभालते रहे, लेकिन सप्लाई नहीं आ सकी। इसके बाद सुबह 11 बजे से सप्लाई सुचारू हो सकी है, जिससे कई इलाकों में लोग परेशान रहे हैं। रात भर लोग बिजली सप्लाई आने का इंतजार करते रहे है। नवाबगेट बिजलीघर में रात 11 बजे से सप्लाई बाधित रही है, जिससे केबिल जल जाने से सुबह करीब 10 बजे तक सप्लाई आ सकी है। वहीं पहाड़ी गेट बिजलीघर पर सुबह 10 बजे से काम चलने की वजह से आपूर्ति ठप रही है। दोपहर दो बजे तक सप्लाई ठप रहने की वजह से लोगों के कामकाज ठप हो गए। सुबह से जरूरी काम पर जाने वाले लोगों को काफी समस्या हो गई। पहाड़ीगेट क्षेत्र में करीब 20 हजार की आबादी है, जहां दिन में बिजली न आने के चलते लोगों को पानी की समस्या भी हो गई, जिससे लोग त्राहि-त्राहि करने लगे। उमस भरी गर्मी के बीच लोग दिन भर पसीना बहाने को मजबूर दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन


बिजली के साथ पानी की समस्या से भी जूझ रही जनता
शहर में बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या से भी लोग दो-चार हो रहे हैं। नालापार निवासी लोगों को अभी तक गंदा काला पानी मिल रहा है, जिससे वह लोग काफी परेशान हैं। पिछले तीन-चार दिनों से वह इसी तरह गंदा पानी पीने को मजबूर हो चुके हैं। यही नहीं शाहबाद गेट स्थित गायत्रीपुरम, नादर बाग, स्टार चौराहा और कई अन्य जगहों पर टंकियां खोले जाने पर काला पानी आ रहा है। नाले का पानी इसमें शामिल हो रहा है। शाहबाद गेट पर जब लोग टंकियों का पानी खोल रहे है तो पहले उसमें काला पानी आ रहा है और उसके बाद साफ आने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितने बजे तक गई सप्लाई :-
नवाब गेट क्षेत्र में रात 11 से सुबह 10 बजे तक।
किला क्षेत्र में रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक।
पहाड़ीगेट क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक।
ये बोले लोग---
अभी कुछ दिन पहले तक भारी बारिश के कारण बिजली व्यवस्था ठप रहीं। लेकिन बिना बारिश के बिजली परेशान कर रही है, लोग बिजली न होने से त्रस्त हैं। - आरिश
उमस और गर्मी काफी अधिक है। उस पर बिजली सप्लाई कट हो जाने से पूरे दिन राहत नहीं मिली है। घर में सभी लोग इन्वर्टर के सहारे थे वह भी बोल गए। - दीपक
पिछले तीन दिन से लाइट जिस तरह से आ रही है वह सभी को पता है। बिजली न आने से हवा और गंदा पानी आने से पीने तक को मजबूर हैं। आखिर कहां जाएं। - तबील
बिजली ने परेशान किया है, इसके साथ पानी भी स्वच्छ नहीं आ रहा है। उमस भरी गर्मी में घंटों-घंटों बिजली कटौती से बेहद परेशान हैं। इसका हल होना चाहिए। - सूरज

बिजली सप्लाई के लिए सभी बिजलीघरों को निर्देश दिए जा चुके हैं। यदि कहीं फाल्ट होता है तो उसको समय रहते ठीक किया जा रहा है। जिले को पूरी बिजली मिल रही है, फाल्ट होने पर मशीनों के कार्य में समय लग जाता है। इसके लिए जनता को धैर्य रखना ही पड़ेगा। क्योंकि फाल्ट को कोई रोक नहीं सकता, लेकिन उसको कम किया जा सकता है। जिसके लिए विभाग काम कर रहा है। - महफूज आलम, अधीक्षण अभियंता, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed