फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Police team fired upon after responding to information about cow slaughter; two arrested.

Rampur News: गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Police team fired upon after responding to information about cow slaughter; two arrested.
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के भंडपुरा गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जुठिया गांव निवासी नाजिम के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि पुलिस टीम ने उसके साथी भूरा को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि भंडपुरा गांव के आगे जंगल की ओर दो व्यक्ति एक गोवंशीय पशु को गोकशी के उद्देश्य से लेकर जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि दोनों ने पुलिस टीम को देखते ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान नाजिम के पैर में गोली लगी। वहीं, उसके गांव के ही साथी भूरा को पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से दोनों लोगों के कब्जे से अवैध तमंचे 315 बोर, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा करीब दो वर्ष उम्र का काले रंग का एक गोवंशीय पशु, प्लास्टिक के कट्टे में गोकशी के उपकरण और बिना नंबर की एक स्कूटी एक्टिवा भी बरामद की गई।
इसके बाद पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ प्रीतम पाल सिंह ने बताया पुलिस मुठभेड़ में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

00000
आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। नाजिम के खिलाफ शहजादनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित कई मामले दर्ज बताए गए हैं। वहीं भूरा के खिलाफ शहजादनगर और सिविल लाइंस थाने में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed