फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police station officers change

दरोगाओं की पिटाई से गुस्साए कप्तान, कई थाना प्रभारी बदले

Sun, 10 Jul 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
police station officers change
रामपुर में मोहल्ला घेर नज्जू खां में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद शनिवार को जिंदगी पटरी पर लौट आई। 

विज्ञापन
 पशु तस्करों पर लगाम कसने में नाकाम रहने और कोतवाली थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां में हुए बवाल के बाद कप्तान गुस्साए हुए हैं। उन्होंने शहर कोतवाल राघवराम मिश्र को   हटा दिया गया है। साथ ही उनके निशाने पर वो कोतवाल आैर थाना प्रभारी भी रहे जहां पर पशु तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। एसपी का आदेश जारी होते ही नए कोतवाली-थाना प्रभारियों ने  अपने-अपने थानों का चार्ज संभाल लिया।

कोतवाली थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां में शुक्रवार शाम को दो दरोगा वारंटी को पकड़ने गए थे। इस दौरान आरोपी लोगों ने दारोगा व सिपाहियों पर पथराव कर दिया। दोनों दरोगा की पिटाई की थी। जानकारी पर खुद एसपी ने फोर्स के साथ कमान संभाली थी। इस घटना के बाद देर रात एसपी संजीव त्यागी ने शहर कोतवाल राघव राम   मिश्रा को कोतवाली से हटा दिया। कई इंस्पेक्टर इधर से उधर किये गए हैं। 
विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव को शहर कोतवाल बनाया गया है। राघवराम मिश्रा को स्वाट टीम  में भेजा गया है। शहजादनगर थाने के इंस्पेक्टर रजंनीकांत कटारा को हटाकर उनकी जगह सर्विलांस प्रभारी सियाराम दिवाकर शहजादनगर एसओ बनाए गए हैं। रजनीकांत कटारा को जुवेनाइल सेल का प्रभारी बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गंज थाना प्रभारी जीत सिंह को शहर कोतवाली का एसएसआई, शहर कोतवाली के एसएसआई रमेश सिंह को गंज का प्रभारी बनाया गया है। टांडा के थानेदार सुरेंद्र सिंह को हटाकर शाहबाद एसएसआई बनाया गया है।  उनकी जगह शाहबाद के एसएसआई देवेंद्र सिंह धामा को टांडा भेजा गया है। 
बताते चलें कि टांडा में भी ईद से पूर्व गोवंशीय पशु पकड़ने गई पुलिस टीम पर पशु तस्करों ने फायरिंग की थी। लक्ष्मीशकंर एसएसआई टांडा को केमरी का थानेदार बनाया गया है। केमरी में तैनात राजेन्द्र प्रसाद को क्राइम ब्रांच में भेजा है। 

 मिलकखानम के थानेदार  सतीश कुमार शुक्ला को टांडा एसएसआई बनाया गया है।  उनकी जगह बिलासपुर में तैनात सतीश यादव को मिलकखानम का इंचार्ज बनाया गया है। पटवाई के थानाध्यक्ष सतवीर सिंह की जगह कोतवाली में तैनात मुस्लिम खां को पटवाई भेजा गया है। पुलिस लाइन से देवेंद्र कुुमार गौड़ को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। 


 स्वाट टीम में तैनात एसआई राजीव कुमार शर्मा को मसवासी चौकी प्रभारी बनाया गया है। मसवासी में रहे राजीव कमार चौधरी को बिलासपुर भेजा गया है। सैफनी चौकी इंचार्ज नेम चंद्र की जगह अमरीश कुुमार को भेजा गया है। नेमचंद्र को अभी नई तैनाती नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed