फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police searched papers in palika

पुलिस ने नगरपालिका में खंगाले दस्तावेज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका पहुंचकर दस्तावेज खंगाले।जानकारों का कहना है कि पुलिस पालिका की सफाई करने वाली मशीन संबंधित के बारे में दस्तावेज खंगालने आई थी, जो पिछले दिनों जौहर यूनिवर्सिटी में गड्ढे में दबे हुई थी मिली थी।बाद में पुलिस ने पालिका के लेखा विभाग का कार्यालय सील कर दिया था।

विज्ञापन
police searched papers in palika

विस्तार

रामपुर। पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। पुलिस की टीम कुछ देर तक रुकने के बाद वापस चली गई। पुलिस अधिकारियों ने अधिकृत रूप से इस मामले में कुछ कहने से इनकार कर दिया। जानकारों का कहना है कि पुलिस पालिका की सफाई करने वाली मशीन संबंधित के बारे में दस्तावेज खंगालने आई थी, जो पिछले दिनों जौहर यूनिवर्सिटी में गड्ढे में दबे हुई थी मिली थी।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी में पुलिस ने गड्ढे में दबी हुई रोड क्लीनिंग मशीन बरामद की थी। जिसके बारे में पुलिस का दावा है कि यह मशीन पालिका ने मंगाई थी, जिसका इस्तेमाल जौहर यूनिवर्सिटी में किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में सपा नेता आजम खां, विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, अनवार और सालिम सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हालांकि पुलिस के दावे को पालिकाध्यक्ष फात्मा जबीं ने खारिज कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि यह मशीन पालिका की नहीं है। इसके बाद पुलिस ने पालिका के दस्तावेज जलाने के आरोप में पालिकाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाद में पुलिस ने पालिका के लेखा विभाग का कार्यालय सील कर दिया था। बुधवार को एसपी अशोक कुमार ने कुछ कागजात दिखाते हुए दावा किया था कि जिस कंपनी से मशीन से खरीद गई थी उसने पुष्टि की है कि मशीन पालिका के भेजी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने पालिका के 27 नंबर कमरे में पहुंचकर दस्तावेज खंगाले। इस मौके पर सीओ केएन आनंद, ईओ इंदूशेखर मिश्रा और कोतवाली के इंस्पेक्टर क्रा इम सत्य विजय सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed