फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police deployed near school-sp

स्कूल-कालेजों के पास सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
police deployed near school-sp
रामपुर। एसपी शगुन गौतम ने निर्देश दिया है कि स्कूल-कॉलेजों के पास सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा एंटी रोमियो की टीम भी छुट्टी के वक्त स्कूल-कॉलेजों के पास रहेगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को सुरक्षा देने सरकार की प्राथमिकता है। पुलिस बेटियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने को लेकर कटिबद्ध है। एसपी गुरुवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद की बेटियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

‘हक की बात पुलिस अधीक्षक के साथ’ कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की भारी संख्या में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया तथा 16 बालिका एवं महिलाओं ने विद्यालय से घर आने के दौरान छेड़खानी के मामले, घरेलू हिंसा, गन्दगी आदि मामलों पर पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज से बातचीत की। छेड़छाड़ के मामलों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बालिकाएं ऐसे मामलों में पुलिस को प्रमाण उपलब्ध कराएं, ताकि मुकदमा पंजीकृत करते हुए सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में छुट्टी के दौरान पुलिस की सक्रियता को बढ़ाया जाएगा तथा छेड़खानी जैसे मामलों में लिप्त लोगों पर कड़ी निगरानी करके उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। रात में तेज ध्वनि के साथ बजने वाले लाउडस्पीकर के कारण होने वाली समस्या पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दस बजे के बाद लाउडस्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित है तथा प्रतिबंध का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। चाइनीज मांझे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे की दुकानों पर लगातार छापा मारा जा रहा है। बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी हो रही है, परंतु आमजन को भी चाइनीज मांझे के उपयोग को नकारना चाहिए। गंदगी के कारण होने वाली समस्याओं पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बालिकाएं अपने आसपास के लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रोत्साहित करें। प्रशासनिक स्तर से नगर पालिका को बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते हैं, परन्तु साफ-सफाई की जिम्मेदारी सामाजिक रूप से प्रत्येक व्यक्ति को लेनी होगी तभी गंदगी की समस्या का पूरी तरह निराकरण संभव है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम के दौरान कई मामलों में बालिकाओं के छेड़खानी एवं उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आए थे, जिनकी गंभीरता को देखते हुए हक की बात पुलिस अधीक्षक के साथ कार्यक्रम का कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी से वर्चुअल माध्यम से आयोजन किया गया तथा बालिकाओं को कानूनी जानकारी मुहैया करायी गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed