{"_id":"6a63c636ac52541456066bfe","slug":"police-await-post-mortem-report-in-youths-death-case-rampur-news-c-282-1-rmp1016-176268-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। मोहम्मदगंज में 17 जुलाई को हुई मारपीट में घायल 31 वर्षीय मुलायम सिंह की मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।
पुलिस ने रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए एक सिपाही को मेरठ भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। 17 जुलाई की शाम मोहम्मदगंज गांव में महिलाओं के बीच विवाद के दौरान मारपीट हुई थी। सुभाष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बीच-बचाव करने पर रंजीत, सोनू और मोनू ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस मारपीट में सुभाष और मुलायम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुलायम सिंह को मेरठ रेफर किया गया था, जहां 21 जुलाई की रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की धारा जोड़ने की मांग को लेकर सीओ कार्यालय का घेराव किया था। कोतवाल रणधीर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद धारा बढ़ाकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद