{"_id":"584da5194f1c1b753a2c3c07","slug":"pm-telling-lie","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के बादशाह झूठे, फकीर नहीं बड़े उद्योगपति हैं : आजम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के बादशाह झूठे, फकीर नहीं बड़े उद्योगपति हैं : आजम
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार/ रामपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
स्वार में लाभार्थियों को आसरा आवास के प्रमाण पत्र देते मंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि देश के बादशाह झूठ बोलते हैं, वह फकीर नहीं हैं, वह बड़े दौलतमंद हैं। उन्हें झोला लेकर भागने नहीं दिया जाएगा।
नगर विकास मंत्री आजम खां रविवार को मोहल्ला रसूलपुर स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित आसरा योजना शहरी गरीबों को निशुल्क आवास वितरण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनसभा में कहा कि नोटबंदी के चलते छुपा हुआ पैसा पकड़ा जा रहा है, अच्छी बात है, लेकिन हैरत यह है कि असली चोर हाथ नहीं आया है। गुजरात में पकड़े गये नये नोट कहां से आये, इसका जवाब चाहिए। गुजरात में तो कोई सपा का नहीं है। वहां भाजपा की ही सरकार है। 15 हजार करोड़ रुपया गुजरात के एक आदमी से मिला। उसने कहा कि वह अपराधी नहीं है वह कमीशन पर उस पैसे का चौकीदार है। उसको जनता के सामने लाकर पूछा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि चुनाव आने दीजिये। आप के पास कितनी संपत्ति है, सबका खुलासा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को झोला लेकर अमेरिका नहीं भागने देंगे। झोला तो सीएम अखिलेश को ही देकर जाना पड़ेगा। उन्होंने नवाब खानदान पर हमला बोलते हुए कहा कि इस खानदान ने उनकी हत्या कराने के लिये कई बार षड़यंत्र रचा था। लेकिन जाके राखो साइयां मार सके न कोए। क्योंकि ऊपर वाले को यूनिवर्सिटी बनवानी थी, बच्चों को तालीम दिलवानी थी, इसलिये जिंदा हूं।
विज्ञापन
अय्याशी के लिये खून बहाने वाले नवाब की करतूतों की काली स्याही कोठीखास बाग में आज भी मौजूद सौ बेगमों की कब्रगाह हैं। हमारी सरकार में बदमाश शूटर रामपुर छोड़कर भाग गये। जेल के बाहर बनी मस्जिद से हमारे मरने की दुआ भी की गई। हमारे रामपुर में किसी की सोने की चेन नहीं खींची जाती। अगर चेन खिंचती है तो थाना, कोतवाली या तो चेन देता है या फिर चोर पकड़ कर लाता है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जुगल किशोर, सलाहकार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अफरोज अली, जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, जौहर विवि सीईओ अब्दुला आजम, एसपी राजेंद्र पांडे, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।