{"_id":"589387b64f1c1b4a40e81b51","slug":"piplivan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को पिलाई जा रही पीपली वन वाली शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को पिलाई जा रही पीपली वन वाली शराब
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर/मिलकखानम।
Updated Fri, 03 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पीपली वन में कच्ची शराब की भट्ठियों को देखते वन विभाग के कर्मी (फाइल फोटो) अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपली वन में भारी मात्रा में तैयार हो रही कच्ची शराब यूपी उत्तराखंड के चुनाव के लिए प्रत्याशियों को काफी लाभकारी साबित हो रही है। सस्ते में उन्हें उपलब्ध शराब को आसानी से वोटरों तक पहुंचाने में कामयाबी मिल रही है। इस ओर न पुलिस-प्रशासन का ध्यान है और न चुनाव आयोग से भेजे गए प्रेक्षकों का। दिन में भी पीपली वन में भट्टियां धधक रही हैं और शराब बन रही है।
पीपली वन क्षेत्र उत्तराखंड से सटा हुआ है और रामपुर जनपद की सीमा में भी आता है। वन के भीतर माफिया कच्ची शराब का धंधा करते हैं। पिछले सप्ताह ही वन संरक्षक ने जब छापा मारा था तो बड़ी संख्या में कच्ची शराब बनाने की भट्टियां चलती मिली थीं।
विज्ञापन
शराब बनाकर इसे ड्रमों में भरकर उत्तराखंड के गांवों को भी सप्लाई की जा रही है, उत्तराखंड में भी चुनाव 15 फरवरी को होगा। रामपुर जिले और आसपास की लगी सीमा के जिलों में भी 15 फरवरी को चुनाव होगा। ऐसे में प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए कच्ची शराब खरीदकर आसानी से पिला रहे हैं।
विज्ञापन