फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Photos of children coming to school wearing uniform every day will be put up in the school.

Rampur News: प्रत्येक दिन ड्रेस पहनकर आने वाले बच्चों के स्कूल में लगेंगे फोटो

Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Photos of children coming to school wearing uniform every day will be put up in the school.
रामपुर। प्रत्येक दिन विद्यालयों में पूर्ण ड्रेस पहनकर आने वाले छात्र-छात्राओं के कक्षा के बाहर फोटो लगाए जाएगा। यह फोटो पूरी ड्रेस में फ्लैक्स पर प्रिंट कराकर कक्षा के बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे अन्य बच्चों का हौसला बढ़ेगा। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जिले में 1596 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। स्कूल के बच्चों को सुदृढ़ शिक्षा और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और शारीरिक पोषण के लिए मिड-डे मील योजना के तहत मध्याह्न भोजन कराया जाता है। पढ़ाई में कोई परेशानी न आए इसके लिए निशुल्क किताबें वितरित की जाती हैं।
विज्ञापन

वहीं, छात्र-छात्राओं को ड्रेस, बैग, जूता-मोजा, स्वेटर के लिए डीबीटी के जरिए 1200 रुपये प्रति छात्र के रूप में उनके अभिभावकों के खाते में शासन के द्वारा पहुंचाए जाते हैं। इस धनराशि को भेजे जाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन ड्रेस में विद्यालय आने व निर्बाध पढ़ाई करने को लेकर है। बावजूद इसके कई छात्र-छात्राएं बिना ड्रेस के ही विद्यालय जाते हैं। इसको लेकर अब शासन ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत ऐसे छात्र-छात्राएं जोकि विद्यालयों में पूर्ण ड्रेस पहनकर सबसे अधिक दिनों तक उपस्थित रहते हैं, उनकी यूनिफार्म में फोटोग्राफ कक्षा के बाहर लगाया जाएगा। पूरी ड्रेस में फोटो फ्लैक्स पर प्रिंट करा कर कक्षा के बाहर लगवाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सभी प्रधानाध्यापक व इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि स्कूल आने वाले बच्चों को पूर्ण ड्रेस पहनकर आने के लिए प्रेरित करें। इस पहल से बच्चों में प्रत्येक दिन ड्रेस में विद्यालय आने की ललक बढ़ेगी। -कल्पना देवी, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed