फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   PG merit released in Raza Degree College

Rampur News: रजा डिग्री कॉलेज में पीजी की मेरिट जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
PG merit released in Raza Degree College
रामपुर।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में दाखिले की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। शहर के राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में एमए, एमएससी और एमकॉम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसके आधार पर छात्र-छात्राओं के दाखिले होंगे। जिले में चार कॉलेजों की 2200 सीटों पर दाखिले लिए जाएंगे।


राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में एमएससी भौतिक विज्ञान में सामान्य वर्ग की कटऑफ 58.15 प्रतिशत, ओबीसी की 52.15 प्रतिशत, एससी एसटी की 43.15 और ईडब्ल्यूएस की 42.59 प्रतिशत पर कटऑफ लगी है। एमएससी गणित में सामान्य वर्ग की 48.27, ओबीसी की 45 एससी एसटी की 40 प्रतिशत पर कटऑफ लगी है। एमएससी रसायन विज्ञान में सामान्य की 72.15, ओबीसी की 70.22, एससी एसटी की 64.37 ईडब्ल्यूएस की 63.26 प्रतिशत कटऑफ लगी है। एमएससी वनस्पति विज्ञान में सामान्य की कटऑफ 69.33, ओबीसी की 68.59, एससी एसटी की 65.11 और ईडब्ल्यूएस की 63.70 प्रतिशत कटऑफ है। एमएससी जंतु विज्ञान में सामान्य की कटऑफ 71.33, ओबीसी की 70.74, एससी एसटी की 68.15 और ईडब्ल्यूएस की 66.81 प्रतिशत कटऑफ है। एमए अंग्रेजी में सामान्य की कटऑफ 58.33, ओबीसी की 57.33, एससी एसटी की 53.33 और ईडब्ल्यूएस की 52.08 प्रतिशत कटऑफ है। एमए अर्थशास्त्र, उर्दू, हिंदी, मनोविज्ञान, भूगोल विषय में सामान्य और ओबीसी की कटऑफ 45 प्रतिशत पर लगी है। एससी एसटी व ईडब्ल्यूएस की कटऑफ 40 प्रतिशत पर रुकी है। एमकॉम में सामान्य की कटऑफ 59.90, ओबीसी की 58.95, एससी एसटी की 51.95 और ईडब्ल्यूएस की 47.65 प्रतिशत कटऑफ है। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा अग्रवाल ने बताया कि पहली मेरिट के आधार पर छात्र-छात्राओं के दाखिले 16 सितंबर तक होंगे। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज समेत स्वार व बिलासपुर के डिग्री कॉलेज में भी परास्नातक की मेरिट मंगलवार को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed