फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   personal reservation counter

रेलवे अफसरों की नाक के नीचे अवैध वसूली

Sat, 04 Mar 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुुर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की सहूलियत के लिए बनाए गए रेलवे के बाहर निजी काउंटर पर टिकट लेना अब महंगा साबित हो रहा है। यहां प्रति टिकट एक रुपये का कमीशन देय है, लेकिन निजी काउंटर वाले दो से पांच रुपये तक यात्रियों से वसूल कर अवैध वसूली कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन के सामने अधिकारियों की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। लेकिन रेलवे प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।  

रेलवे परिसर के अंदर बने  टिकट घर में लंबी लाइन होने के  कारण रेलवे की ओर से निजी काउंटरों को टिकट बुकिंग करने का कांट्रैक्ट दिया गया है। इसमें एक रुपये प्रति टिकट का कमीशन देय है। लेकिन वहां से टिकट लेने वाले लोगों  को  टिकट के शुल्क से  एक रुपया ज्यादा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


निजी काउंटर वाले यहां नियमों की धज्जियां उड़ा रहें  हैं।  कुछ लोगों के द्वारा जब वहां से बातचीत  की गई, तो पता चला कि  निजी कांउटर पर बैठे  लोग यात्रियों से  ज्यादा टिकट  पर पैसे वसूल रहे हैं। जिससे यात्री  बहुत परेशान हैं। लेकिन  इस बारे में  कई बार  शिकायत की जा चुकी हैं। लेकिन  किसी प्रकार की  कार्रवाई  नहीं की  गई। स्टेशन अधीक्षक एसएस मीणा  ने कहा कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई। यदि आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed